फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sports News: ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता...प्रखर, इकबाल एंजेलिना, रुद्र और अंशी बनीं चैंपियन; पढ़ें खेल की खबरें

Mon, 01 Dec 2025 01:51 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: वाराणसी के विभिन्न स्थानों पर शतरंज, हाॅकी, ऊंची कूंद सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं के आयोजन हो रहे हैं। इसमें जीते हुए प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
प्रतियोगिता के दाैरान शतरंज खेलते खिलाड़ी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Sports News in Hindi: ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता के तहत चले छह राउंड के मैच में प्रखर त्रिपाठी, दिनेश कुमार को हराकर चैंपियन बने। वह छठे चक्र के फाइनल में टॉप बोर्ड पर रहे और सभी बाजी जीत लीं। पूरे मैच में 30 अंतरराष्ट्रीय रेटेड खिलाड़ी भी शामिल रहे। ऐसानी पाठक ने महार्णव दास को पराजित कर दूसरा स्थान प्राप्त किया।

विज्ञापन


श्रेयस मिश्रा ने सैयद जर्ताब को मात देकर तीसरा स्थान पाया। दिनेश कुमार पांडेय चौथे, माज इकबाल पांचवें और सुजीत कुमार चौधरी छठे स्थान पर रहे। फाइनल में टॉप बोर्ड पर रहे प्रखर और ऐसानी को मुंबई में ग्लोबल शतरंज लीग का टिकट मिल गया है। अन्य वर्ग में इकबाल, एंजेलिना, रुद्र और अंशी ब्लिट्ज शतरंज चैपियन रहीं। 

दक्षेस और समृद्धि श्रेष्ठ खिलाड़ी : दक्षेस पांडेय को श्रेष्ठ यंगेस्ट खिलाड़ी और समृद्धि तिवारी को श्रेष्ठ महिला खिलाड़ी घोषित किया गया। खिलाड़ियों को मुख्य अतिथि जिला ओलंपिक एसोसिएशन के मानद सचिव शम्स तबरेज शंपू और विशिष्ट अतिथि पवन सिंह ने पुरस्कृत किया। 
विज्ञापन


तुषार सारस्वत मुख्य निर्णायक और सहाब अहमद, अमन गुप्ता, सी के गांगुली, सरफराज अहमद और राज रंजन निर्णायक रहे। जिला शतरंज एसोसिएशन और टेक महिंद्रा ग्लोबल चेस लीग ने मिलकर इस लीग को छावनी स्थित एक मॉल में कराया। विजेता प्रखर त्रिपाठी और ऐसानी पाठक को मुंबई में आयोजित टेक महिंद्रा ग्लोबल शतरंज लीग के तीसरे संस्करण में जीसीएल खेलों को लाइव देखने की फ्री टिकट मिली।

ये खिलाड़ी बने विजेता
  • अंडर 15 बालक वर्ग में माज इकबाल, श्रेष्ठ श्रीवास्तव और जयेश मिश्रा पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। 
  • अंडर 15 बालिका वर्ग में विधि एंजिलिना, अंविता जालान और आशिता कुशवाहा पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहीं। 
  • अंडर 11 बालक वर्ग में रुद्र प्रताप श्रीवास्तव, ईशान उपाध्याय और सानिध्य क्रमश: पहले, दूसरे और तीसरे रहे। 
  • अंडर 11 बालिका वर्ग में अंशी त्रिपाठी, अनन्य सिंह चौहान और यशिका प्रताप सिंह पहली, दूसरी और तीसरी रहे। 

रेलवे सुरक्षा विभाग की 29 रनों से जीत
वाराणसी मंडल की अंतर विभागीय टी-20  क्रिकेट प्रतियोगिता में रविवार को रेलवे सुरक्षा विभाग ने परिचालन विभाग को 29 रनों से पराजित किया। रामप्रवेश यादव के ऑलराउंड प्रदर्शन से टीम को जीत मिली। टॉस जीत कर परिचालन विभाग ने रेलवे सुरक्षा बल की टीम को बैटिंग के लिए आमंत्रित किया। 

रेलवे सुरक्षा बल ने 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 154 रन बनाए। रामप्रवेश ने सबसे ज्यादा 34 गेंद पर तीन चौकों की मदद से 39 रन बनाए और चार ओवर में 23 रन देकर दो विकेट भी झटके। 155 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए परिचालन की टीम 19.2 ओवर में 125 रन पर आउट हो गई। रामप्रवेश यादव को मैन ऑफ द मैच दिया गया। सोमवार को कार्मिक विभाग और विद्युत लोको शेड के बीच मैच खेला जाएगा। 

डॉ. अतुल को मिला प्रेसीडेंट अवाॅर्ड
इंडियन मेडिकल एसोसिएशन यूपी में कार्यकारिणी सदस्य डॉ. अतुल कुमार सिंह को बरेली में आयोजित 90वीं वार्षिक राज्य सम्मेलन आईएमए यूपीकॉन 2025 में प्रेसीडेंट अवाॅर्ड से नवाजा गया है। आईएमए में बेहतर कार्य के लिए डॉ. अतुल को प्रदेश सचिव डाॅ. आशीष कुमार अग्रवाल, आईएमए यूपी स्टेट के अध्यक्ष डॉ. पीके अग्रवाल सहित अन्य पदाधिकारियों ने यह सम्मान प्रदान किया। 29-30 नवंबर को बरेली में आयोजित सम्मेलन में बड़ी संख्या में वाराणसी से आईएमए के सदस्यों ने प्रतिभाग किया। 

छात्रावास, वाराणसी और अयोध्या मंडल ने जीते मैच
प्रदेश स्तरीय जूनियर बालिका हैंडबॉल प्रतियोगिता के दूसरे दिन छठे और दिन के अंतिम मुकाबले में वाराणसी मंडल ने लखनऊ मंडल पर 13-3 से बड़ी जीत दर्ज की। इसमें वाराणसी की काजल ने 5, स्नेहा ने 3, सताक्षी ने 2 और सुहानी ने 1 गोल किए। प्रतियोगिता में अगले दौर के मुकाबले सोमवार को खेले जाएंगे।

कुश्ती में बराबरी पर रहे मुकाबले
मऊ के रानीपुर ब्लॉक क्षेत्र के धर्मसीपुर गांव के शिव मंदिर के प्रांगण में रविवार को कुश्ती हुई। इसमें बनारस के लालू और भलया मऊ के मनोहर की कुश्ती बराबरी पर रही। प्रतियोगिता की आखिरी कुश्ती बनारस के सुनील और बलिया के राहुल के बीच बराबरी पर रही। बनारस के दोनों पहलवानों ने शानदार कुश्ती का प्रदर्शन किया। अपने विरोधी पहलवानों को कई बार चित करने का प्रयास किया। 

मिनी मैराथन में युवा। - फोटो : संवाद
मिनी मैराथन में 45 मिनट तक दौड़े 500 युवा
बीएचयू के विज्ञान संस्थान की ओर से रविवार को 45 मिनट के मिनी मैराथन का आयोजन हुआ। एंड्योर द माइल्स, वेक अप फॉर ह्यूमैनिटी के संदेश के साथ 500 से ज्यादा छात्र और छात्राओं ने कैंपस में दौड़ लगाई। निदेशक कार्यालय (प्रशासनिक भवन) से कुलपति प्रो. अजित कुमार चतुर्वेदी ने हरी झंडी दिखाई और खुद भी दौड़े। कुल मिलाकर 45 मिनट में मिनी मैराथन का समापन हो गया। 

कुलपति प्रो. चतुर्वेदी ने कहा कि इस प्रकार की पहल संस्थान के भीतर एकता की भावना को मजबूत करती है और छात्रों व कर्मचारियों में सक्रिय सहभागिता की संस्कृति को बढ़ावा देती है। विज्ञान संस्थान के निदेशक प्रो. संजय कुमार, विज्ञान संकाय के प्रमुख प्रो. आरके श्रीवास्तव, संस्थान दिवस समारोह के संयोजक प्रो. रवि कुमार अस्थाना, मिनी-मैराथन की संयोजक प्रो. मधु तपड़िया और सहायक कुलसचिव अनीश वर्मा शामिल थे। 

रन फॉर केटीएस 4.0 में दुष्यंत, गुड्डू व सोनू विजेता
बीएचयू में रविवार को रन फॉर केटीएस 4.0 मैराथन का आयोजन हुआ। पर्पल कैप पहनकर निकले छात्र, छात्राओं और प्रोफेसरों ने भाषाई विविधता की झलक दिखाई। छात्र-छात्राओं ने ऊर्जा, सांस्कृतिक एकता और एक भारत श्रेष्ठ भारत की भावना को मजबूत किया। कुलपति प्रो. अजित कुमार चतुर्वेदी ने मालवीय भवन से हरी झंडी दिखाकर मैराथन को रवाना किया। 

यहां से निकले 200 से ज्यादा छात्र और छात्रा पहले लंका गेट फिर रविदास गेट तक निर्धारित मार्ग पर दौड़ते हुए अनुशासन और ऊर्जावान टीम स्पिरिट का परिचय दिया। वहीं, मैराथन के तीन विजेताओं मैराथन, दुष्यंत, गुड्डू और सोनू को सम्मानित भी किया गया। मैराथन प्रतिभागियों से बातचीत में कुलपति ने कहा कि बीएचयू अपने आप में एक राष्ट्र की तरह है। यहां देशभर से छात्र अध्ययन करने आते हैं। काशी तमिल संगमम धर्म, कला और भाषा के वास्तविक संगम का प्रतीक है।

प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ी। - फोटो : संवाद
30 पदक के साथ बाबतपुर कैंपस प्रथम
राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता पिनाकल में जैपुरिया स्कूल के बाबतपुर कैंपस ने 30 पदक जीतकर पहला स्थान प्राप्त किया। इसमें 22 स्वर्ण, पांच रजत और तीन कांस्य पदक शामिल थे। 60 स्कूलों के 2800 से ज्यादा छात्र और छात्राओं ने सात तरह की दौड़ सहित लंबी कूद, गोला फेंक में हिस्सेदारी की। इसमें दूसरा स्थान जैपुरिया पड़ाव कैंपस और लखनऊ के बंसल कॉलेज का तीसरा स्थान रहा। जान्हवी कौल, अंशुमन राय, शिवांगी यादव, अमन, रवि यादव, आकाश, शुभम और अंजलि को स्वर्ण पदक मिला। जैपुरिया समूह के निदेशक कनक गुप्ता ने विजेताओं को मेडल और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। 

एलपीयू को हराकर सेमीफाइनल में विद्यापीठ
खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ की हॉकी टीम सेमीफाइनल में पहुंच गई। 1-1 से बराबरी पर मैच खत्म होने के बाद गोल एवरेज के चलते विद्यापीठ को जीत मिली। रविवार को लीग मैच विद्यापीठ और एलपीयू पंजाब के बीच पहला क्वार्टर फाइनल खेला गया।

दीपक प्रतियाल ने 12वें मिनट में गोल कर टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी। मध्यांतर तक यही स्कोर रहा और उसके बाद विद्यापीठ की टीम ने कई शानदार अटैक किए, लेकिन गोल में तब्दील नहीं कर पाए। विद्यापीठ को पेनल्टी कॉर्नर मिला लेकिन उसे कन्वर्ट नहीं कर पाए। इसके बाद एलपीयू पंजाब को पेनल्टी कॉर्नर मिला जो बाद में पेनल्टी स्ट्रोक में बदल गया। पेनल्टी स्ट्रोक को गोल में बदलकर एलपीयू ने एक-एक की बराबरी कर ली। मैच समाप्ति तक यही स्कोर रहा। 

आज यूपी को मिलेगा हॉकी का नया चैंपियन
आज यूपी को अपनी सर्वश्रेष्ठ हाॅकी टीम मिलेगी। प्रदेश स्तरीय सीनियर महिला हॉकी प्रतियोगिता में सोमवार को लालपुर स्टेडियम में स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर और खेल छात्रावास अयोध्या के बीच फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। इस प्रतियोगिता के पिछले पांच दिनों में लड़कियों ने कुल 136 गाेल किए हैं। बड़ा लालपुर स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर क्रीड़ा संकुल में मैच 11 बजे से शुरू होगा। रविवार को खेल छात्रावास अयोध्या ने अयोध्या मंडल को 5-0 से हरा दिया। 

सेमीफाइनल के पहले मैच में अयोध्या खेल छात्रावास की ओर से खिलाड़ी अपराजिता और विभव ने मैच की शुरुआत से ही अयोध्या मंडल पर दबाव बनाना शुरू कर दिया था। दूसरी ओर से श्रद्धा ने भी उनका भरपूर साथ दिया। तीनों खिलाड़ियों ने अयोध्या मंडल को हर मोर्चे पर पीछे छोड़ते हुए सेमीफाइनल मुकाबला जीत लिया। दूसरे सेमीफाइनल में गोरखपुर मंडल ने वाराणसी को 5-0 से हरा दिया।

ऊंची कूद प्रतियोगिता में अंकिता प्रजापति ने से ऊंची जंप लगाकर जीत अपने नाम की। - फोटो : अमर उजाला
9 गेम्स में 14-16 साल की लड़कियों ने जीते 30 मेडल
अंडर 16 और अंडर 14 अस्मिता एथलेटिक्स में नौ तरह के गेम्स में 30 से ज्यादा लड़कियां विजेता बनीं। रविवार को लालपुर स्टेडियम में वाराणसी एथलीट एसोसिएशन की ओर से एथलेटिक्स गेम्स हुए। विजेताओं को अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी प्रियंका पटेल और पंकज श्रीवास्तव ने सम्मानित किया। अंडर 16 के पांच और अंडर 14 के चार    गेम्स हुए। इस दौरान सेजल यादव और परिधि दो इवेंट में पहले स्थान पर रहीं। अंडर 16 की 60 मीटर दौड़ में तृष्णा पटेल विजेता बनीं।

अंडर 16 गेम्स में 
पहला दूसरा तीसरा स्थान 
शॉटपुट परिधि सिंह आस्था वैष्णवी सिंह
ऊंचीकूद अंकिता प्रजापति नित्या सिंह अराध्या सिंह
डिस्कस थ्रो  परिधि सिंह आस्था काजल पांडेय
जेवलिन थ्रो काजल पटेल अनन्या सिंह  अराध्या 
लंबी कूद अंकिता अंजली आस्था 
विज्ञापन

अंडर 14 गेम्स में 
पहला दूसरा तीसरा स्थान
ट्रायथलॉन गुप ए सेजल यादव  अनन्या पांडेय दीक्षा
ट्रायथलॉन गुप बी संस्कृति पाठक शालू मंजूली गौड़
ट्रायथलॉन गुप सी अंजू पासवाप अस्मिता     अंजली प्रजापति
किड्स जेवलिन सेजल यादव महिमा चौहान शालू
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें