फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Railway News: गोरखपुर जाने वाली चार ट्रेन निरस्त, छह का रूट बदला; नॉन इंटरलॉकिंग की वजह से फैसला

Fri, 13 Mar 2026 06:26 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: वाराणसी से गोरखपुर जाने वाले चार ट्रेन निरस्त रहने से यात्रियों को परेशानी होगी। छह गाड़ियों के रूट भी बदल दिए गए हैं। बनारस से गोरखपुर जाने वाली 15104 इंटरसिटी एक्सप्रेस को 24 से 26 मार्च तक निरस्त किया गया है।
विज्ञापन
गोरखपुर जाने वाली ट्रेनें निरस्त। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेलवे प्रशासन की ओर से वाराणसी मंडल के औड़िहार-भटनी रेल खंड पर लार रोड-सलेमपुर-पिवकोल स्टेशनों के बीच पैच डबलिंग का काम कराया जा रहा है। इसके लिए प्री-नॉन इंटरलॉक और नॉन इंटरलॉक कार्य किए जाने के कारण इस रूट से होकर गुजरने वाली चार ट्रेनों को अलग-अलग तिथि में निरस्त कर दिया गया है। इसके अलावा छह ट्रेनों का रूट बदला गया है।

विज्ञापन


पूर्वोत्तर रेलवे की ओर से औड़िहार-भटनी रेल खंड पर नॉन इंटरलॉक का काम पूरा होने के बाद रेल सुरक्षा आयुक्त की ओर से 25 मार्च को सुरक्षा परीक्षण किया जाएगा। पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि गोरखपुर कैंट से वाराणसी सिटी और वाराणसी सिटी से गोरखपुर चलने वाली 15129/15130 गोरखपुर कैंट-वाराणसी सिटी एक्सप्रेस को 13 से 25 मार्च तक निरस्त किया गया है।

गोरखपुर से बनारस स्टेशन तक चलने वाली 15103 इंटरसिटी एक्सप्रेस 23 से 25 मार्च तक निरस्त रहेगी। बनारस से गोरखपुर जाने वाली 15104 इंटरसिटी एक्सप्रेस को 24 से 26 मार्च तक निरस्त किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बीच में ही यात्रा समाप्त करेंगी ये ट्रेनें
  • 55138 वाराणसी सिटी-भटनी पैसेंजर ट्रेन: बनारस से 12 से 25 मार्च तक चलने वाली यह ट्रेन भटनी के स्थान पर मऊ में यात्रा समाप्त करेगी। मऊ-भटनी के बीच निरस्त रहेगी।
  • 55137 भटनी-वाराणसी सिटी पैसेंजर: भटनी से 12 से 25 मार्च तक चलने वाली यह ट्रेन भटनी के स्थान पर मऊ से चलाई जाएगी। यह भटनी-मऊ के बीच निरस्त रहेगी।
  • 19489 अहमदाबाद-गोरखपुर एक्सप्रेस: अहमदाबाद से 22 से 24 मार्च तक चलने वाली यह ट्रेन गोरखपुर की जगह मऊ तक ही चलेगी। यह मऊ-गोरखपुर के बीच निरस्त रहेगी।
  • 19490 गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस: गोरखपुर से 23 से 25 मार्च तक चलने वाली यह ट्रेन गोरखपुर की जगह मऊ से चलाई जाएगी। यह गोरखपुर-मऊ के बीच निरस्त रहेगी।
  • 15008 लखनऊ जंक्शन-वाराणसी सिटी एक्सप्रेस: लखनऊ जं. से 22 से 24 मार्च तक चलने वाली ट्रेन वाराणसी सिटी की जगह गोरखपुर तक ही चलेगी। यह गोरखपुर-वाराणसी सिटी के बीच निरस्त रहेगी।
  • 15007 वाराणसी सिटी-लखनऊ जंक्शन एक्सप्रेस: वाराणसी सिटी से 23 से 25 मार्च तक चलने वाली ट्रेन वाराणसी सिटी की जगह गोरखपुर से चलाई जाएगी। यह वाराणसी सिटी-गोरखपुर के बीच निरस्त रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें