फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: रेलमंत्री ने तमिलनाडु के लोगों से की बात, बोले-'जल्द ही ट्रैक पर दौड़ेगी काशी-तमिल संगमम एक्सप्रेस'

Sat, 10 Dec 2022 03:07 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

रेलमंत्री दो दिवसीय दौरे पर शुक्रवार को वाराणसी पहुंचे। बाबतपुर एयरपोर्ट पर रेलमंत्री का स्वागत किया गया। इसके बाद वे बरेका स्थित सिनेमा हॉल पहुंचे, जहां काशी तमिल संगमम कार्यक्रम में शामिल होने तमिलनाडु से आए मेहमानों से सीधा संवाद किया।
विज्ञापन
रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि जल्द ही काशी और तमिलनाडु के बीच काशी तमिल संगमम एक्सप्रेस ट्रैक पर दौड़ेगी। संचालन की तारीखें जल्द ही तय की जाएंगी। 

विज्ञापन

रेलमंत्री दो दिवसीय दौरे पर शुक्रवार को वाराणसी पहुंचे। बाबतपुर एयरपोर्ट पर रेलमंत्री का स्वागत किया गया। इसके बाद वे बरेका स्थित सिनेमा हॉल पहुंचे, जहां काशी तमिल संगमम कार्यक्रम में शामिल होने तमिलनाडु से आए मेहमानों से सीधा संवाद किया। इसी दौरान रेलमंत्री ने काशी तमिल संगमम एक्सप्रेस चलाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि  काशी-तमिल संगमम कार्यक्रम को यादगार बनाया जाएगा। कहा कि तमिलनाडु से आए मेहमानों ने अपना अनुभव साझा किया है। वे कह रहे थे कि काशी में हमें अपने परिवार जैसा सत्कार मिला। यहां से वो ऐसा अनुभव लेकर जा रहे हैं, जो राष्ट्र की एकता में एक भारत श्रेष्ठ भारत की परिकल्पना को साकार करेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें