फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरवरी से होगा रेल चक्काजाम

Tue, 22 Dec 2015 01:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
विज्ञापन
सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों और मजदूर नीतियों के विरोध में उत्तर रेलवे मजदूर यूनियन के पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सोमवार को आवाज बुलंद की।
विज्ञापन

कैंट रेल परिसर में आयोजित सम्मेलन में रेल संगठन के नेताओं ने चेताया कि 15 फरवरी 2016 तक उनकी मांगों पर अमल नहीं किया गया तो 16 से रेल चक्काजाम किया जाएगा। इसमें उत्तर रेलवे के पांच मंडलों के करीब एक हजार से अधिक कर्मचारी शामिल हुए।
उत्तर रेलवे मजदूर यूनियन के महामंत्री बीसी शर्मा ने कहा कि सातवां वेतन आयोग देश के श्रमिकों के साथ धोखा है। संगठन इसका पुरजोर विरोध करेगा।
 यूनियन के केंद्रीय अध्यक्ष प्रवीण कुमार ने सरकार की नीतियों की जमकर आलोचना की। नेशनल फेडरेशन ऑफ रेलवे मैन के सहायक महामंत्री सीपी सिंह ने कहा कि संगठन को मजबूत करके ही अपनी मांगों को पूरा कराया जा सकता है।
विज्ञापन

 इसके लिए सभी को लामबंद होकर संघर्ष करना होगा। मंडल अध्यक्ष केएल श्रीवास्तव ने कहा कि रेल में अफसरशाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मंत्री रवि भूषण सिन्हा ने कहा कि वर्तमान सरकार मजदूर विरोधी है।
विज्ञापन

 इस मौके पर यूआरएमयू वाराणसी की ओर से स्मारिका का विमोचन महामंत्री बीसी शर्मा और प्रवीण कुमार ने किया।
इसका संकलन डॉ. रत्नेश श्रीवास्तव ने किया था। सम्मेलन मेें लखनऊ, अंबाला, फिरोजपुर, नई दिल्ली और मुरादाबाद रेल मंडल के पदाधिकारी और कर्मचारी नेता मौजूद रहे।
 संचालन रविभूषण ने किया। इस मौके पर एसपी श्रीवास्तव, तिलक राम, सुभाष श्रीवास्तव, तारक नाथ, हरिराम यादव आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें