फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी रेलवे स्टेशन पर ओएचई की चपेट में आने से रेलकर्मी की मौत, दो पर गिरी गाज

Sat, 17 Nov 2018 11:15 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
जेई और फिटर सस्पेंड, कई और पर गिर सकती है गाज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
वाराणसी के कैंट रेलवे स्टेशन के डीजल लॉबी में शुक्रवार को दर्दनाक हादसा हुआ। ट्रेन की छत पर चढ़कर डीजल नाप रहा रेलकर्मी गुजरे एचटी लाइन की चपेट में आ गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई।   हादसा होने के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई।  रेलवे के बिजली विभाग की लापरवाही के चलते यह हादसा हुआ।
विज्ञापन


इस मामले में एक जेई और फिटर को सस्पेंड करने के बाद संयुक्त जांच के आदेश दिए गए हैं। देर शाम तक उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के कई अधिकारी वाराणसी पहुंच गए। गूलर यार्ड की तरफ स्थित साइडिंग में डीजल से भरे कई टैंकर खड़े हैं। यहीं पर रेल इंजनों में फ्यूल भरा जाता है।

सुबह 10:15 बजे फ्यूल खलासी (आरडीआई), रांची निवासी सुनील कुमार परधिया (53) एक टैंकर पर तेल का लेवल नापने के लिए चढ़ा। इसी दौरान ओएचई की चपेट में आ गया। एक बार झटका लगने के बाद टैंकर पर गिरा और उठकर संभल ही रहा था कि दोबारा हाईटेंशन तार की चपेट में आ गया और नीचे गिर गया। उसे आनन-फानन में कर्मचारी रेलवे के मंडलीय अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

जो तार था निष्क्रिय उसी में उतरा करेंट


दरअसल टैंकर के ऊपर लगे ओएचई तार को निष्क्रिय कर दिया गया था पर उसमें अचानक करेंट आ गया। माना जा रहा है कि दो दिन पहले डीरेका के कनवर्टेड लोको के ट्रायल के दौरान विभागीय लापरवाही हुई। कर्मचारी हमेशा की तरह निश्चिंतता के साथ ऊपर चढ़ा और ओएचई से करंट लग गया। इसको लेकर रेल कर्मचारियों में जबरदस्त रोष है।

वहीं, इस मामले में प्रथम दृष्टया जेई साहब सिंह मीना और फिटर की गलती मिलने पर उसे निलंबित कर दिया गया है। वहीं संयुक्त जांच के आदेश दे दिए गए हैं। एडीआरएम वाराणसी रवि प्रकाश चतुर्वेदी ने बताया कि फिलहाल जेई को निलंबित कर दिया गया है। ज्वाइंट रिपोर्ट आ जाने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। लखनऊ मंडल के डीआरएम सतीश कुमार स्थानीय अधिकारी इस घटना की जांच करेंगे। सीनियर डीईई डीआरटी और सीनियर डीएमई इसकी मानीटरिंग करेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें