फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Train Fare Hike: दिल्ली, मुंबई और जम्मू का किराया बढ़ा, जानें कितनी हुई वृद्धि; यहां देखें- टिकट के रेट

Wed, 02 Jul 2025 12:54 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: दिल्ली, मुंबई और जम्मू का किराया 10 से 25 रुपये तक बढ़ गया है। 500 किमी तक किराया नहीं बढ़ेगा। 2020 के बाद रेलवे ने किराये में मामूली वृद्धि की।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली, मुंबई, हावड़ा की ट्रेनों में स्लीपर और एसी कोच का किराया 10 से 25 रुपये बढ़ गए हैं। 2020 के बाद रेलवे ने लंबी दूरी की ट्रेनों में किराया वृद्धि की है। एक जुलाई से नए दर लागू हो गए हैं। पहले दिन रेल काउंटरों और आईआरसीटीसी की वेबसाइट से टिकट बुक हुए। वाराणसी से दिल्ली तक स्लीपर का 10 रुपये, इकॉनमी क्लास का 25 रुपये किराया बढ़ा है।

विज्ञापन


रेल अधिकारियों के अनुसार, 500 किमी से अधिक दूरी के किराए में वृद्धि हुई है। बनारस और वाराणसी कैंट के मुख्य आरक्षण केंद्र के पर्यवेक्षकों ने बताया कि मुंबई, दिल्ली, हावड़ा जाने वाले यात्रियों की संख्या सबसे अधिक है। 10 से 25 रुपये तक किराये में अंतर है। जनरल टिकट में आधा पैसा, स्लीपर में एक पैसा और वातानुकूलित कोच का दो पैसे प्रति किमी की दर से किराया बढ़ा है।

स्लीपर कोच के टिकट के रेट

स्टेशन ट्रेन             वर्तमान किराया  पहले किराया
दिल्ली शिवगंगा             440             430
मुंबई महानगरी             665             625
जम्मू बेगमपुरा             600             590
हावड़ा विभूति             445             430        

वातानुकूलित कोच के रेट
स्टेशन क्लास वर्तमान किराया पहले किराया
दिल्ली इकॉनमी 1065             1040
मुंबई इकॉनमी 1750             1700
जम्मू इकॉनमी 1570             1500
हावड़ा इकॉनमी 1155             1100
नोट- वातानुकूलित कोच के फर्स्ट, सेकेंड और थर्ड, सीसी, ईसी किराये में एक सामान वृद्धि हुई है।

इसे भी पढ़ें; 
UP: पहले घाठी और आइसक्रीम खिलाई... फिर दोनों बच्चों को मार दी गोली; आजमगढ़ कांड की सामने आईं ये तीन वजहें
विज्ञापन

बिना आधार नहीं हुए तत्काल टिकट

आईआरसीटीसी के वेबसाइट पर बिना आधार नंबर के तत्काल टिकट नहीं हुए। काउंटरों पर यात्रियों से आधार नंबर मांगे गए। कैंट, बनारस स्टेशन के आरक्षण काउंटरों पर तत्काल के समय लगे यात्रियों को पहले ही बताया गया कि बिना आधार टिकट नहीं बनेंगे। आरक्षण फॉर्म में आधार नंबर लिखकर देने वालों के टिकट हुए। ट्रेनों में तैयार होने वाले आरक्षण चार्ट भी आठ घंटे पहले तैयार हुए। पहले ट्रेन खुलने से चार घंटे पहले चार्ट तैयार होते थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें