फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी में अवैध बस स्टैंड पर छापा: पुलिस टीम को देखते ही संचालक फरार, 30 बसें सीज, मचा हड़कंप

Mon, 22 Aug 2022 06:29 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी के सामनेघाट स्थित मुरारी चौक के समीप पिछले 10 साल से चल रहे अवैध बस स्टैंड पर सोमवार को आरटीओ, परिवहन विभाग, नगर निगम और पुलिस ने की संयुक्त रूप से छापा मारा। 
विज्ञापन
सामनेघाट स्थित अवैध बस स्टैंड पर छापा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के सामनेघाट स्थित मुरारी चौक के समीप पिछले 10 साल से चल रहे अवैध बस स्टैंड पर सोमवार को आरटीओ, परिवहन विभाग, नगर निगम और पुलिस ने की संयुक्त रूप से छापा मारा। अचानक हुई इस कार्रवाई से डग्गमार बस के संचालकों में हड़कंप मच गया। मौके पर मिली 30 बसों को सीज कर टीम ने पुलिस लाइन भिजवाया।

विज्ञापन


इधर, टीम के मौके पर पहुंचते ही कुछ बस चालक अपनी गाड़ियों को लेकर भाग निकले। वहीं संचालक भी फरार होने में सफल रहा।  एआरटीओ कौशलेंद्र यादव, अपर नगर आयुक्त राजीव राय, एसीपी ट्रैफिक अमित पांडेय और लंका पुलिस ने अवैध स्टैंड को हटवाया।  

फर्जी आदेश की कॉपी दिखाकर स्थानीय पुलिस की मदद से बिहार के कोच, आरा, बक्सर, मोहनिया, भभुआ, सहित अन्य जिलों के लिए अवैध बस स्टैंड से 120 बसों का संचालन हो रहा था। अवैध बस स्टैंड के संचालक के खिलाफ नगर निगम की तरफ से मुकदमा दर्ज करवाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें