फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बनारस में पटाखा व्यापारी पर चला प्रशासन का डंडा, गोदाम सीज 

Sun, 28 Oct 2018 12:05 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
पटाखे - फोटो : self
विज्ञापन
बनारस में पटाखा विक्रेता के यहां विस्फोट की घटना के बाद बड़ागांव क्षेत्र के निहालापुर गांव में शनिवार को एसडीएम पिंडरा के नेतृत्व में पुलिस ने पटाखा व्यापारी के गोदाम पर छापा मारकर जांच पड़ताल की। जांच के दौरान 2210 पेटी पटाखे 11 कमरों व हाल में रखे गए थे। सुरक्षा मानक सही न मिलने पर सभी माल को सीज कर लाइसेंस प्रदाता कंपनी को सूचित कर दिया गया है।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर महेश पांडेय ने बताया कि बेनियाबाग निवासी साबिर अली की हिंदुस्तान फायर वर्क्स नामक फर्म की 11 दुकानों का गोदाम निहालापुर गांव के समीप है। जांच के दौरान फायर सेफ्टी मेजरमेंट की व्यवस्था काफी खराब मिली। विशेष परिस्थितियों में आग बुझाने के लिए रखे गए सिलेंडर निष्क्रिय पाए गए।

एसडीएम पिंडरा डॉ एनएन यादव ने बताया कि अनुमति से ज्यादा माल रखने, फायर सेफ्टी मेजरमेंट की स्थिति काफी खराब मिलने पर गोदामों को सीज कर दिया गया है। सूत्रों के मुताबिक एक लाइसेंस पर 300 किलोग्राम फायर आइटम व 1200 किलोग्राम चाइनीज क्रेकर्स की दी गयी थी। 11 लाइसेंस पर 11 कमरों में रखे पटाखों की सही स्थिति जांच के बाद ही स्पष्ट होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशासन ने अतिक्रमण करने वालों पर लगाया जुर्माना

डीएम ने अतिक्रमण करने वालों पर की कार्रवाई - फोटो : amar ujala
अतिक्रमण और प्रतिबंधित पालिथीन के खिलाफ चल रहा प्रशासन का अभियान शनिवार दालमंडी क्षेत्र में चला। दोपहर डीएम सुरेंद्र सिंह ने भारी पुलिस बल के साथ दालमंडी क्षेत्र में पहुंचे और अतिक्रमण करने वालों पर कार्रवाई शुरू की। हालांकि इस दौरान कुछ लोगों ने प्रशासन की कार्रवाई का विरोध करते हुए जाम लगाने का भी प्रयास किया। मगर, प्रशासन की सख्ती के बाद वे हट गए।

डीएम ने जांच के दौरान नयी सड़क पर सोनू लस्सी बहार की दुकान से पालीथीन जप्त किया और 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया। चेतगंज चौराहे पर सड़कपर सब्जी बेच रहे दुकानदार का धारा 151 में चालान कराया। दालमंडी क्षेत्र मे मार्ग अवरुद्ध कर पटरियों पर दुकान लगाने पर सुहाना सूट एवं लहंगा पर 10 हजार, सैफ क्लाथ हाउस पर 11 हजार तथा अन्य कब्जा करनेवालो पर भी जुर्माना लगाया।

कोदयी चौकी रजाई गद्दा मार्केट मे केसरवानी हैंडलूम पर पांच हजार, गुप्ता एंड कंपनी पर पांच हजार, रितिक इलेक्ट्रॉनिक पर पांच हजार, सीता इलेक्ट्रिक पर पांच हजार, अक्षय भोजनालय गोदौलिया पर 10 हजार, ठंडयी बहार पर 10 हजार, मिश्राम्बु दुकान पर पांच हजार, दशाश्वमेध पर सिंगल साड़ी उस पर पांच हजार, पुष्पराज साड़ीज पर पांच हजार, संतुष्टि साड़ीज पर पांच हजार, चंद्रा वस्त्रालय पर पांच हजार, टुडेस कलेक्शन पर पांच हजार तथा छाबड़ा गार्मेंट्स पर दो हजार का जुर्माना लगाया।

इसके अलावा सड़क पर गंदगी फैलाने वालों का चालान कराया गया। डीएम सुरेंद्र सिंह ने मौके पर मौजूद लोगों से कहा कि अवैध पालीथीन की जानकारी देने वाले को 10 हजार का इनाम दिया जायेगा। जुर्माना देने के बाद दोबारा उल्लंघन करता है तो उसके खिलाफ एफ.आई.आर दर्ज करा कर जेल भेजा जायेगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें