फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी जिला जेल में आकस्मिक छापा, छापेमारी से बंदियों के साथ जेल कर्मियों में हड़कंप

Mon, 03 Dec 2018 11:14 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली जेल का वीडियो वायरल होने के बाद रविवार की देर रात वाराणसी सहित प्रदेश के कई अन्य जिला जेलों में आकस्मिक छापामारी की गई। अचानक हुई छापामारी के चलते कैदियों में हड़कंप मच गया। जेलों के बैरकों में सघन तलाशी ली गई। एडीजी जेल के निर्देश पर डीआईजी जेल इलाहाबाद बीआर वर्मा के नेतृव में आई टास्क फोर्स ने वाराणसी जिला कारागार में छापेमारी की।
विज्ञापन


लगभग तीन घंटे के निरीक्षण के दौरान जेल के शौचालय के पास से दो मोबाइल और कुछ बंदियों के पास से रुपये बरामद हुए। इसे लेकर टास्क फोर्स के सदस्यों ने नाराजगी जताई और जेलर को इस पर गंभीरता से ध्यान देने को कहा। इस छापेमारी के लिए टास्क फोर्स ने जिला प्रशासन के अधिकारियों से संपर्क नही किया था।

रात 12:30 बजे तक टास्क फोर्स के सदस्य जिला जेल के भीतर ही मौजूद थे। बताया जा रहा है कि यह छापेमारी रायबरेली जेल में बंद बंदियों के शराब पीने के वीडियो के वायरल होने के मद्देनजर की गई है। टास्क फोर्स में शामिल सदस्यों ने बताया कि निरीक्षण की रिपोर्ट एडीजी जेल को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें