फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

208 दिन बाद फतेहगढ़ सेंट्रल जेल से रिहा हुए अजय राय

Tue, 03 May 2016 01:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
208 दिन बाद फतेहगढ़ सेंट्रल जेल से रिहा हुए अजय राय
विज्ञापन
लंबी कानूनी लड़ाई लड़ने के बाद आखिरकार सोमवार को कांग्रेस विधायक अजय राय को फतेहगढ़ सेंट्रल जेल से रिहाई मिली। कोर्ट से रिहाई का परवाना पहुंचने के बाद दोपहर में विधायक जेल से बाहर आए। सेंट्रल जेल के बाहर पार्टी के वरिष्ठ नेता और विधानसभा चुनाव प्रभारी राजेशपति त्रिपाठी, प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद चतुर्वेदी, प्रदेश सचिव कौशलेंद्र सिंह यादव समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने माला पहनाकर विधायक का स्वागत किया। यहां से वे दर्जनों गाड़ियों के काफिले के साथ निकले। रास्ते में कन्नौज देहात, कन्नौज शहर समेत आधा दर्जन स्थानों पर उनका पार्टी कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।
विज्ञापन


मालूम हो कि अन्याय प्रतिकार यात्रा में हुए उपद्रव के बाद कांग्रेस विधायक छह अक्तूबर को बाबतपुर एयरपोर्ट पर गिरफ्तार किए गए थे। उसी के बाद से वह फतेहगढ़ सेंट्रल जेल में बंद थे। रासुका निरस्त होने के बाद हाईकोर्ट से उन्हें जमानत मिली। 208 दिनों बाद उन्हें जेल से रिहाई मिली। कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रजानाथ शर्मा ने बताया कि अजय राय मंगलवार की शाम काशी पहुंचेंगे।

फतेहगढ़ से रिहा होने के बाद सोमवार की रात वह कानपुर में रुकेंगे। मंगलवार की सुबह वाराणसी के लिए रवाना होंगे। रास्ते में जगह-जगह पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा उनका स्वागत किया जाएगा। यहां वाराणसी जिले की सीमा पर जिला कांग्रेस कमेटी के लोग उनकी अगवानी करेंगे। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने बताया कि कांग्रेस विधायक टाउनहाल मैदान स्थित गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के उपरांत दशाश्वमेध घाट पर गंगा आरती में भी शामिल होंगे। 
विज्ञापन


इंग्लिशियालाइन स्थित पंडित कमलापति त्रिपाठी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के उपरांत लहुराबीर में चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। गृह आगमन पर ढोल-नगाड़े के साथ कार्यकर्ताओं द्वारा उनका स्वागत किया जाएगा। शहर में जगह-जगह स्वागत वाले बैनर, होर्डिंग्स और पोस्टर लगाए गए हैं। पार्टी ने भी अपने कार्यकर्ताओं से स्वागत जुलूस में शामिल होने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें