केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के पुत्र व भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज सिंह ने कहा कि राहुल गांधी ने विदेश में भारत की छवि खराब की है। उनको देश की जनता से माफी मांगनी चाहिए।
जिला मुख्यालय पर बातचीत में उन्होंके कहा कि यूपी सरकार की जीरो टालरेंस नीति पर काम कर रही है।
प्रदेश सरकार अपराधियों के खिलाफ विधि सम्मत कार्रवाई कर रही है। आपराधिक छवि के लोगों में पुलिसिया कार्यवाही का भय होना स्वाभाविक है। कोई अपराधी हो या उसे संरक्षण देने वाला हो बख्शा नहीं जाएगा। बुलडोजर भी चल रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार जल्द ही किसानों को खेती के लिए नि:शुल्क बिजली उपलब्ध कराने जा रही है।
चकिया के सोनहुल में बने सीआरपीएफ कैंप का जिक्र करते हुए कहा कि इससे न केवल चंदौली जनपद लाभान्वित हुआ है बल्कि आसपास के जिलों को भी लाभ पहुंचेगा। कहा कि भाजपा संगठन जमीनी स्तर पर किसी भी चुनाव को लड़ने और उसे जीतने के लिए पूरी तरह से तैयार है। मंगलवार को उन्होंने भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। वहीं गांवों में आयोजित सामाजिक कार्यक्रमों में भी शरीक हुए।