फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rahul Gandhi Birthday: राहुल गांधी को 'भगवान परशुराम' के स्वरूप में दर्शाया, गंगा में किया दुग्धाभिषेक

Fri, 19 Jun 2026 12:34 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: राहुल गांधी का 56वां जन्मदिन मनाया जा रहा है। काशी में कांग्रेसियों ने अनोखे अंदाज में राहुल गांधी का जन्मदिन मनाया। उन्होंने भगवान परशुराम के स्वरूप में राहुल गांधी को दर्शाया। 
विज्ञापन
काशी में राहुल गांधी का मनाया जन्मदिन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी में शुक्रवार को यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी का जन्मदिन मनाया। राहुल गांधी के पोस्टर पर दूध और गंगाजल चढ़ाया। तस्वीर में राहुल गांधी के एक हाथ में फरसा और दूसरे हाथ में संविधान की किताब है। इसमें भगवान परशुराम जैसा रूप दिया गया है।

विज्ञापन


बता दें कि राहुल गांधी का 56वां जन्मदिन मनाया जा रहा है। ऐसे में काशी में कांग्रेस नेताओं ने भगवान परशुराम के प्रारूप में राहुल गांधी को दर्शाया और उनके ऊपर दूध से अभिषेक किया। इस दौरान ब्राह्मणों द्वारा वैदिक मित्रों का उच्चारण किया गया। 

पूरे विधि- विधान से वैदिक मित्रों के बीच राहुल गांधी का जन्मदिन मनाया गया। इस दौरान राहुल गांधी का स्वरूप भगवान परशुराम की तरह नजर आया। जिसमें एक हाथ में फरसा तो दूसरे हाथ में संविधान की किताब। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें