फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: खेत में मिला ट्रक चालक का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप; जांच में जुटी पुलिस

Fri, 19 Jun 2026 12:14 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।

सार

Mirzapur News: विंध्याचल थाना क्षेत्र में एक शख्स का शव खेत में मिलने से सनसनी फैल गई। घटनास्थल पर पहुंचे परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए मामले की जांच कराने की मांग की। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मिर्जापुर जिले के विंध्याचल थाना क्षेत्र के गैपुरा चौकी अंतर्गत विजयपुर गांव के बरगाहीपुर पुरवा के पास शुक्रवार सुबह खेत में एक ट्रक चालक का शव मिला। मृतक की पहचान गोसाईं पुरवा निवासी लवकुश मौर्य (32 वर्ष) के रूप में हुई। 

विज्ञापन

 
क्या है मामला
सुबह ग्रामीण जब खेतों की ओर गए तो सीवान में शव पड़ा देखा। इसकी सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने बताया कि बृहस्पतिवार की रात लवकुश मौर्य शराब के नशे की हालत में था। उसके शरीर पर केवल हरे रंग का लोवर था। 

मृतक के छोटे भाई मनीष मौर्य ने बताया कि लवकुश दो भाइयों में बड़ा था और उसके दो छोटे बच्चे हैं। मनीष ने कहा कि लवकुश किन परिस्थितियों में वहां पहुंचा और उसकी मौत कैसे हुई, इसकी गहन जांच होनी चाहिए। 
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; UP Politics: सपा सांसद राजीव का ओपी राजभर के बयान पर पलटवार, बोले- पिता-पुत्र विक्षिप्तता के अवस्था में हैं

घटना की सूचना पर गैपुरा चौकी प्रभारी सुरेश चंद द्विवेदी, थाना प्रभारी अजित सिंह , फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाते हुए जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


उधर, मृतक के परिजन हत्या की आशंका जताते हुए रोते-बिलखते रहे और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें