फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: राहुल गांधी, पप्पू यादव समेत 50 सांसदों पर साधु-संतों के अपमान का आरोप; CP और सारनाथ थाने में दी तहरीर

Tue, 04 Aug 2026 06:07 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: वाराणसी के सारनाथ निवासी नागेश्वर मिश्र ने संसद परिसर में हुए राजनीतिक प्रदर्शन को लेकर राहुल गांधी, पप्पू यादव समेत करीब 50 विपक्षी सांसदों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने सनातन धर्म और साधु-संतों का अपमान करने का आरोप लगाते हुए सारनाथ थाने में तहरीर दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
सारनाथ थाना में तहरीर दी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संसद भवन परिसर में हुए एक राजनीतिक प्रदर्शन को लेकर राहुल गांधी, पप्पू यादव, अवधेश प्रसाद समेत करीब 50 विपक्षी सांसदों के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठी है। सारनाथ निवासी समाजसेवी नागेश्वर मिश्र ने सोमवार को पुलिस आयुक्त को प्रार्थना पत्र देकर सांसदों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदर्शन के दौरान सनातन धर्म, साधु-संतों और भगवान श्रीराम का अपमान कर धार्मिक भावनाओं को आहत किया गया।

विज्ञापन


नागेश्वर मिश्र ने सारनाथ थाने में भी तहरीर देकर बताया कि बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने प्रदर्शन के दौरान साधु का वेश धारण किया था। उनके अनुसार, जमीन पर भगवान श्रीराम का चित्र रखकर दान पेटी के साथ प्रतीकात्मक प्रदर्शन किया गया। आरोप है कि इस दौरान राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे, प्रियंका गांधी, धर्मेंद्र यादव, अवधेश प्रसाद, डिंपल यादव सहित कई सांसदों ने दान पेटी में सांकेतिक रूप से पैसे डाले।

विज्ञापन

तहरीर में यह भी आरोप लगाया गया है कि प्रदर्शन समाप्त होने के बाद पप्पू यादव दान पेटी लेकर जाने लगे, जिस पर अन्य सांसदों ने 'चोर-चोर' कहकर उन्हें पकड़ने का नाटकीय प्रदर्शन किया। शिकायतकर्ता का कहना है कि इस पूरे घटनाक्रम के जरिए साधु-संतों की छवि धूमिल करने और सनातन परंपराओं का उपहास उड़ाने का प्रयास किया गया, जिससे करोड़ों लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं।

शिकायत में राहुल गांधी, पप्पू यादव, मल्लिकार्जुन खरगे, प्रियंका गांधी, धर्मेंद्र यादव, अवधेश प्रसाद और डिंपल यादव सहित लगभग 50 विपक्षी सांसदों के नाम शामिल होने का दावा किया गया है। शिकायतकर्ता ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

सारनाथ थाना प्रभारी पंकज त्रिपाठी ने बताया कि तहरीर प्राप्त हुई है। मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें