फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: काशी में 10 से 15 अगस्त तक चलेगा हर घर तिरंगा अभियान, निकलेगी तिरंगा यात्रा; शहीदों के परिजनों का सम्मान

Tue, 04 Aug 2026 06:03 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: वाराणसी में 10 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान चलाया जाएगा। 10 से 14 अगस्त तक तिरंगा यात्राएं निकाली जाएंगी, जबकि 11 से 15 अगस्त तक घर-घर तिरंगा फहराने के लिए जनजागरण अभियान चलेगा। शहीदों के परिजनों का सम्मान, शहीद स्थलों पर स्वच्छता अभियान और 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर मौन जुलूस भी निकलेगा।
विज्ञापन
भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष अशोक चौरसिया ने की बैठक। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा की ओर से 10 से 15 अगस्त तक विशेष अभियान चलाया जाएगा। अभियान के तहत 10 से 14 अगस्त तक तिरंगा यात्राएं निकाली जाएंगी। 11 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान चलाकर घरों, प्रतिष्ठानों, व्यापारिक संस्थानों व कार्यालयों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए प्रेरित किया जाएगा। अभियान की शुरुआत 9 अगस्त को लखनऊ मुख्यालय से निकलने वाली तिरंगा यात्रा से होगी।

विज्ञापन


भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष अशोक चौरसिया ने सोमवार को रोहनिया स्थित भाजपा क्षेत्रीय कार्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि अभियान के तहत 4 और 5 अगस्त को जिला योजना और 6 अगस्त को मंडल योजना बैठक आयोजित कर कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की जाएगी। 10 से 12 अगस्त तक हर मंडल और महानगरों के वार्ड स्तर पर एक से दो किलोमीटर लंबी भव्य तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। 

विज्ञापन

13 से 15 अगस्त तक घर-घर संपर्क पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए लोगों को प्रेरित किया जाएगा। इसी दौरान प्रत्येक मंडल में युद्धवीरों, शहीदों के परिजनों और देश की सेवा में सर्वोच्च बलिदान देने वाले पुलिसकर्मियों के परिवारों को सम्मानित किया जाएगा।

12 से 14 अगस्त तक स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े स्मारकों, शहीद स्थलों और स्वतंत्रता आंदोलन से जुड़े महत्वपूर्ण स्थानों पर स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। साथ ही महापुरुषों और शहीदों की प्रतिमाओं पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनका स्मरण किया जाएगा। 13 अगस्त को सभी जिला मुख्यालयों पर तिरंगा यात्राएं आयोजित की जाएंगी। 

14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर सभी जिलों में बैनर व प्ले-कार्ड के साथ मौन जुलूस निकाले जाएंगे। वहीं, 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस बूथ से लेकर शक्ति केंद्र, मंडल और घरों तक मनाया जाएगा। बैठक में राकेश शर्मा, डॉ. सुदामा पटेल, राजेश राजभर, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी नवरतन राठी, डॉ. उत्तम ओझा, संतोष सोलापुरकर, प्रकाश शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें