फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रागिनी हत्याकांड : पीड़िता के परिवार से मिले ऊर्जा मंत्री, आरोपियों पर पाक्सो

Sun, 13 Aug 2017 10:42 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
विज्ञापन
रागिनी के परिवार के साथ ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बलिया की छात्रा रागिनी हत्याकांड मामले में पुलिस ने सभी पांचों आरोपियों पर शनिवार को पाक्सो एक्ट का मुकदमा भी दर्ज कर लिया है। इससे पहले एसपी के निर्देश पर आरोपियों पर रासुका की कार्रवाई चल रही है।
विज्ञापन


प्रदेश के ऊर्जा मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्रीकांत शर्मा के आने की सूचना से ही पुलिस महकमा पूरी तरह अलर्ट रहा। मंत्री के आने के पहले ही पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए इस मामले में पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया।

बांसडीहरोड पुलिस ने बताया कि मृत छात्रा की उम्र का कोई जिक्र तहरीर में नहीं किया गया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर उसे नाबालिग मानते हुए पाक्सो एक्ट लगा दिया गया है।
विज्ञापन


उधर ऊर्जा मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्रीकांत शर्मा शनिवार को बलिया के बंासडीहरोड थाना क्षेत्र के बजहां गांव में रागिनी के घर पहुंचे। उन्होंने घरवालों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की।

साथ ही सरकार के साथ पुलिस प्रशासन के सहयोग का भरोसा दिलाया। कहा कि दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाएगी ताकि फिर कोई ऐसी घटना करने की हिम्मत न कर सके।

‘पल-पल की खबर ले रहे सीएम’

रागिनी के परिवार का हालचाल पूछते ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा - फोटो : अमर उजाला
प्रदेश के ऊर्जा मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्रीकांत शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार बेटियों की सुरक्षा के प्रति संवेदनशील है। वह शनिवार को बलिया के बंासडीहरोड थाना क्षेत्र के बजहां गांव में रागिनी के घर पहुंचे थे। उन्होंने घरवालों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की।

साथ ही हर परिस्थिति में सहयोग का भरोसा दिलाया। कहा कि दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाएगी। घरवालों से मिलने के बाद ऊर्जा मंत्री व जनपद के प्रभारी मंत्री शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी घटना के प्रति सख्त हैं। वे पल-पल की खबर ले रहे हैं।

आरोपी अपराधी नहीं, बल्कि दरिंदे कहे जाएंगे और दरिंदों को सख्त सजा दिलाई जाएगी। उन्होंने कहा कि हमारी पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आठ घंटे के भीतर फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। घटना में दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाएगी।

साथ ही घरवालों की सुरक्षा का भी पूरा ख्याल रखा जाएगा। परिजनों द्वारा फास्ट ट्रैक कोर्ट में मामले की सुनवाई कराने की मांग पर ऊर्जा मंत्री ने कहा कि इसके लिए सरकार पहल करेगी। इस दौरान सांसद भरत सिंह, विधायक आनंद स्वरूप शुक्ला, विधायक सिकंदरपुर संजय यादव, विधायक धनंजय कन्नौजिया आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

पीड़ित परिवार ने लगाई गुहार

पीड़िता के परिवार से मिलने जाते श्रीकांत शर्मा - फोटो : अमर उजाला
प्रभारी मंत्री शर्मा ने रागिनी के परिवार वालों से करीब आधे घंटे तक वार्ता की। उन्होंने उसके पिता और मां से पूछा आप इस प्रकरण में क्या चाहते हैं। इस पर मां ने कहा कि हम हत्यारों को जल्द फांसी चाहते है। इसके बाद उन्होंने कहा कि इस प्रकरण की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में कराई जाएगी।

उन्होंने पत्रकारों से सवाल के जवाब में कहा कि निश्चित ही बेटी बहुत बहादुर है। लेकिन हत्या को अंजाम देने वाले निहायत कायर है, जिन्होंने एक बेटी को घेरकर मार दिया। ऐसे लोगों को सख्त सजा मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार को न्याय जरूर मिलेगा।

प्रभारी मंत्री ने पुलिस की थपथपाई पीठ बलिया। रागिनी हत्याकांड पर शनिवार को प्रभारी मंत्री श्रीकांत शर्मा ने पुलिस की कार्रवाई पर संतोष जताते हुए पीठ थपथपाई। उन्होंने कहा कि घटना के आठ घंटे के भीतर मुख्य आरोपी पुलिस की पकड़ में था। शेष आरोपियों ने भी पुलिस के दबाव में चार दिनों के भीतर कोर्ट में समर्पण कर दिया। जिस तरह से आरोपियों ने दबंगई से बेटी की हत्या की, उसी तरह पुलिस ने तत्काल कार्रवाई भी की।

जिलाधिकारी ने घरवालों को दिया भरोसा बलिया। जिलाधिकारी सुरेंद्र विक्रम शुक्रवार को बांसडीह थाना क्षेत्र के बजहां गांव में मृतका रागिनी दूबे के घरवालों से मिले और शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने भरोसा दिलाया कि इस घटना के दोषियों को सख्त सजा मिलेगी।

परिजनों ने मांग की कि घटना की जांच किसी ईमानदार अधिकारी से कराई जाए। आरोपी पर कड़ी धाराओं के तहत कार्रवाई हो, ताकि फिर कोई ऐसी घटना करने की हिम्मत न जुटा सके। जिलाधिकारी ने भरोसा दिलाया कि हर मांग को गंभीरता से लिया जाएगा। आरोपियों को सख्त सजा दिलाई जाएगी।

परिवार वालों की बढ़ाई गई सुरक्षा रागिनी हत्याकांड में परिवार वालों की तरफ से जान का खतरा का अंदेशा जताया जाने पर पुलिस अधीक्षक सुजाता सिंह के निर्देश पर शुक्रवार की शाम से घर पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। दो की जगह पांच सिपाहियों को सुरक्षा में लगाया गया है।

इसमें तीन सिपाही पुलिस लाइन से हैं तो दो सिपाही थाने से हैं। एसपी ने कहा कि पीड़ित परिवार की सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया गया है। इसके अलावा आरोपियों के घर पर भी पुलिस की निगाह है।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें