फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rafale in India: फ्रांस से बलिया के विंग कमांडर मनीष सिंह लेकर आए राफेल, पिता- बोले गर्व से सिर ऊंचा हुआ

Wed, 29 Jul 2020 05:14 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
विज्ञापन
1 of 7
बलिया के विंग कमांडर मनीष सिंह। - फोटो : अमर उजाला।
राफेल लड़ाकू विमानों ने अंबाला एयरबेस पर लैंडिंग कर ली है। इन लड़ाकू विमानों के भारतीय वायुसेना में शामिल होने के बाद भारत की ताकत में काफी बल मिलेगा। फ्रांस से पांच लड़ाकू विमानों की पहली खेप अंबाला पहुंच गई है, जिन्हें वाटर सैल्यूट दिया गया।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
भारतीय वायुसीमा में दाखिल हुए राफेल विमान - फोटो : RMO Twitter
पांच लड़ाकू विमानों में से एक विमान में उत्तर प्रदेश के बागी बलिया जिले के विंग कमांडर मनीष सिंह सवार थे। बांसडीह तहसील के छोटे से गांव बकवां के निवासी मनीष सिंह का परिवार फौजी रहा है। इनके पिता मदन सिंह भी अवकाश प्राप्त जवान हैं।
विज्ञापन

3 of 7
मनीष सिंह का परिवार। - फोटो : अमर उजाला।
फ्रांस से रवानगी से पहले मनीष ने अपने पिता मदन सिंह को बताया था कि वह शीघ्र ही राफेल लेकर भारत के लिए उड़ान भरने वाले हैं। पिता फौजी मदन सिंह व मां उर्मिला देवी ने कहा कि निश्चित रूप से बेटे की उपलब्धि न सिर्फ मेरे लिए बल्कि पूरे देश के लिए गर्व की बात है। पिता ने कहा कि देश की सेवा में मेरे बाद मेरा बेटा डटा हुआ है। यह सोचकर सिर गर्व से ऊंचा हो जाता है। वहीं छोटी बहनें प्रियंका व अंकिता भी बड़े भाई की उपलब्धि पर काफी खुश नजर आईं।

4 of 7
मनीष सिंह अपने भाई बहनों में सबसे बड़े हैं। मनीष की प्रारंभिक शिक्षा गांव के एक निजी स्कूल नूतन शिक्षा निकेतन में हुई। छठवीं कक्षा तक गांव में पढ़ाई करने के बाद उनकी उच्च शिक्षा करनाल के कुंजपुरा स्थित सैनिक स्कूल से हुई, जहां इनके पिता सेना में सेवारत रहे।
विज्ञापन

5 of 7
मनीष वर्ष-2002 में इंडियन एयरफोर्स में पायलट हुए। अंबाला व जामनगर के बाद दो वर्ष पूर्व सन् 2017-2018 में इनकी तैनाती गोरखपुर में थी। उस समय मनीष अपने गांव बकवां आए थे। फ्रांस से लड़ाकू विमान राफेल की डील के बाद मनीष को प्रशिक्षण के लिए सरकार ने फ्रांस भेजा था। इनके साथ अन्य विंग कमांडर भी रहे।
विज्ञापन

6 of 7
छोटे भाई अनीस ने बताया कि भइया (मनीष) को छह माह के प्रशिक्षण के लिए फ्रांस भेजा गया था किंतु कोरोना संक्त्रस्मण के बाद लॉकडाउन होने से तीन महीने और वहां रुकना पड़ा। विंग कमांडर मनीष का विवाह वर्ष 2014 में लखनऊ की कंप्यूटर इंजीनियर वृत्तिका सिंह से हुआ था। इन्हें एक पुत्र काविन सिंह भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
गांव में खुशी का माहौल, युवा उत्साहित
अपने परिवार में दो भाई व दो बहनों में सबसे बड़े विंग कमांडर मनीष के गांव बकवां में खुशी का माहौल है। गांव के युवा मनीष को अपना प्रेरणा स्रोत बता रहे हैं। लड़ाकू विमान राफेल लेकर मनीष के स्वदेश लौटने की सूचना मिलने के बाद गांव के उत्साही युवकों ने एक-दूसरे का मुंह मीठा कराकर खुशी का इजहार किया। युवाओं ने कहा कि हम सब भी फौजी बनकर देशसेवा में भूमिका सुनिश्चित करेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें