अड्डे से पकड़े गए चार युवक।
- फोटो : संवाद
एसओजी टीम ने योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई करते हुए मकान पर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान आसपास के इलाके में भी हलचल मच गई और लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने मौके से कुछ आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की है, जिसकी जांच की जा रही है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, पकड़े गए सभी लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। साथ ही इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि इस रैकेट का संचालन कब से और किन-किन लोगों की संलिप्तता से किया जा रहा था।