जरायम जगत में भी जातिवाद हावी है। अपराध की दुनिया में जाति को ध्यान में रखकर गिरोह को तैयार किया जा रहा है। वाराणसी जिला जेल मोबाइल से रंगदारी मांगने के साथ ही इन दिनों दो नए गिरोहों के कारण भी जरायम जगत में सुर्खियों में हैं।
वाराणसी जिला जेल मोबाइल से रंगदारी मांगने के साथ ही इन दिनों दो नए गिरोहों के कारण भी जरायम जगत में सुर्खियों में हैं। कभी एक-दूसरे के साथ गंभीर आपराधिक वारदातों को अंजाम देने वाले राजकुमार बिंद उर्फ गुड्डू मामा और संतोष शुक्ला के बीच 10 लाख रुपये के विवाद ने लंबी दूरी बना दी है।
नतीजतन, सामान्य और पिछड़ा वर्ग की जाति के आधार पर गुड्डू मामा और संतोष शुक्ला ने अपना नया गिरोह तैयार किया है। जेल से मोबाइल के सहारे संचालित इन दोनों गिरोह की भनक लगते ही इनके सदस्यों की कुंडली खंगालने का काम क्राइम ब्रांच सहित अन्य एजेंसियों ने शुरू कर दिया है।
भेलूपुर थाना अंतर्गत तुलसीपुर में तीन नवंबर 2015 की रात भाजपा पार्षद शिव सेठ की हत्या की गई थी। मामले का खुलासा हुआ तो सामने आया कि संतोष शुक्ला और दीपक वर्मा ने साजिश रची थी।