फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशी में राग रंग महोत्सव: विश्व मोहन की वीणा प्रस्तुति ने जीता दिल, मालिनी के सुरों से सजी संगीत की महफिल

Fri, 07 Jan 2022 12:37 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

पद्म विभूषण गिरिजा देवी सांस्कृतिक संकुल के मंच पर राग रंग महोत्सव की दूसरी संध्या यादगार बन गई। पद्मभूषण विश्वमोहन भट्ट की मोहन वीणा के तार झंकृत हुए तो पद्मश्री येल्ला वेंकटेश्वर राव के मृदंगम ने भी समा बांध दिया। 
विज्ञापन
काशी विश्वनाथ धाम यात्रा के तहत तीन दिवसीय संगीत समारोह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्री काशी विश्वनाथ धाम यात्रा के तहत राग रंग समारोह में पद्मभूषण विश्वमोहन भट्ट की मोहन वीणा के तार झंकृत हुए तो पद्मश्री येल्ला वेंकटेश्वर राव के मृदंगम ने भी समा बांध दिया। पद्मश्री मालिनी अवस्थी ने दादरा, ठुमरी और कजरी की प्रस्तुतियों से सर्द शाम में गरमाहट घोली। बृहस्पतिवार को तीन दिवसीय राग रंग महोत्सव की दूसरी संध्या पद्म कलाकारों के नाम रही।

विज्ञापन


पद्म विभूषण गिरिजा देवी सांस्कृतिक संकुल के मंच पर राग रंग महोत्सव की दूसरी संध्या की शुरुआत डॉ. शिवानी शुक्ला के गायन से हुई। उन्होंने राग जोग में निबद्ध अपने गुरु प्रभावरंग द्वारा रचित बंदिशों से शुरुआत की।

विलंबित एकताल में निबद्ध बंदिश परम सुखदायी जोगिया...के बाद द्रुत तीन ताल में निबद्ध बंदिश अनुपम नाद जोग के जोगी...के बाद ग्वालियर घराने की रचना राग जोग में निबद्ध तराना दिर दिर तनन देरे ना तादानी...की प्रस्तुति से श्रोताओं की तालियां बटोरीं। 
विज्ञापन

पढ़ेंः वाराणसी में सीएम योगी: पीएम मोदी की लंबी आयु के लिए की विशेष पूजा, कहा- पंजाब की घटना के लिए देशवासियों से माफी मांगे कांग्रेस

श्याम बजाए आज मुरलिया,,,लोग हुए मंत्रमुग्ध

अंतिम प्रस्तुति श्री काशी विश्वनाथ धाम को समर्पित तीनताल में निबद्ध चतुरंग देरे ना देरे ना तदानी आशुतोष शिव की शिवानी...रही। इसके बाद जयतीर्थ में उडी ने गायन की शुरुआत राम यमन कल्याण में विलंबित एक ताल में पिया बिन रतिया बैरन भई...से की। इसके बाद द्रुत तीन ताल में निबद्ध बंदिश श्याम बजाए आज मुरलिया ने तो सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। समापन जय जगदीश्वरी माता सरस्वती... से किया। तबले पर यशवंत वैष्णव, हारमोनियम पर तन्मय देवचके तथा तानपुरे पर मोहित तिवारी व प्रतीक्षा उपाध्याय ने संगत की। 

झंकृत हुए विश्वमोहन की मोहन वीणा के तार

पद्मभूषण पं. विश्वमोहन भट्ट - फोटो : अमर उजाला
तीसरी प्रस्तुति में मंच पर पद्मभूषण पं. विश्वमोहन भट्ट ने मोहन वीणा पर स्वरलहरियों को झंकृत किया। उन्होंने वंदेमातरम से शुरुआत करने के बाद वैष्णव जन तो तेने कहिए...की भावपूर्ण प्रस्तुति साकार की। श्याम कल्याण में संक्षिप्त आलाप के साथ द्रुत तीन ताल में निबद्ध गत से भाव विभोर कर दिया। तबला संगति अभिषेक मिश्र की रही। 

मालिनी अवस्थी ने सर्द शाम में गरमाहट घोली

पद्मश्री मालिनी अवस्थी - फोटो : अमर उजाला
चौथी प्रस्तुति में पद्मश्री मालिनी अवस्थी ने मंच संभाला। उन्होंने बनारस घराने की पारंपरिक रचनाओं के प्रवाह से शुरुआत की। इसके बाद राग देश में निबद्ध ठुमरी मोरा सैयां बुलावे आधी रात नदिया बैरन भई...के बाद राग मिश्र में दादरा पानी भरे झमाझम के साथ ही पारंपरिक टप्पा मियां नजरे नहीं आंदा वे... सुनाकर अपनी गुरु पद्मविभूषण गिरिजा देवी की स्मृतियों को तरोताजा कर दिया।

मालिनी ने दादरा गुजर गई रतिया सैयां ना आए... के बाद राग शहाना में निबद्ध विवाह पर आधारित रचना मीठी बनरी को लुभाना रे बनरा...सुनाया। अंतिम प्रस्तुति में सोहर चुनरिया पहिरा दे भौजी मोरी...की प्रस्तुति दी। 
विज्ञापन

मृदंगम की सदाबहार प्रस्तुति

पांचवीं प्रस्तुति में पद्मश्री येल्ला वेंकटेश्वर राव ने मृदंगम की सदाबहार प्रस्तुति दी। कार्यक्रम का संचालन सौरभ चक्रवर्ती ने किया। काशी विश्वनाथ धाम यात्रा के अंतर्गत केंद्रीय संगीत नाटक अकादमी एवं उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी, संस्कृति विभाग एवं धर्मार्थ विभाग की ओर से कार्यक्रम का आयोजन हो रहा है। उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी के अध्यक्ष पद्मश्री डॉ. राजेश्वर आचार्य, सचिव तरुण राज, लवकुश द्विवेदी राजुदास, डॉ. सुभाषचंद्र यादव, अतुल सिंह एवं संजय  भारद्वाज मौजूद रहे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें