फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्मी से तप रही काशी: शहनाई पर बजाया राग मेघ, इंद्रदेव से लगाई बरसने की गुहार

Wed, 17 Jun 2026 09:24 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: वाराणसी जिले में चिलचिलाती गर्मी से लोगों का हाल बेहाल है। इस बीच काशी विश्वनाथ मंदिर के शहनाई वादक पं. महेंद्र प्रसन्ना और उनकी टीम ने गंगा में इंद्रदेव से बारिश की गुहार लगाई। 
विज्ञापन
इंद्रदेव से बारिश की गुहार लगाई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भीषण गर्मी से राहत पाने के लिए मंगलवार को रीवा घाट के सामने गंगा में काशी विश्वनाथ मंदिर के शहनाई वादक पं. महेंद्र प्रसन्ना और उनकी टीम ने इंद्रदेव से बारिश की गुहार लगाई। शहनाई पर राग मेघ धुन बजाकर इंद्रदेव को प्रसन्न किया। 
विज्ञापन


ज्येष्ठ मास की तपती दुपहरी से बेहाल काशीवासियों को राहत दिलाने के लिए पं. महेंद्र प्रसन्ना ने शहनाई वादन से पहले मां गंगा का पूजन-अर्चन किया। कलाकारों ने मां गंगा को पारंपरिक पियरी अर्पित कर लोक-कल्याण की कामना की। इसके बाद पं. महेंद्र प्रसन्ना ने साथियों के साथ गंगा में खड़े होकर शहनाई पर राग मेघ धुन बजाई। 

घाट पर मौजूद श्रद्धालुओं ने भी मंत्रमुग्ध भाव से प्रभु से मनुहार किया। शहनाई वादन में गणेश प्रसाद, केदारनाथ मिश्र ने दुक्कड़, मालचंद स्वर ने गायन, प्रभात प्रसन्ना, मालचंद और प्रभात प्रसन्ना ने स्वर मंडल पर संगत की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें