फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्ञानवापी मामला: वाद मित्र की नियुक्ति पर उठे सवाल, सुरक्षा से जुड़े सरकारी दस्तावेज तलब करने की मांग

Fri, 27 Nov 2026 10:54 AM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

ज्ञानवापी के मूल वाद में विजय शंकर रस्तोगी की नियुक्ति पर सवाल उठे। साथ ही न्यायिक और सरकारी अभिलेखों को रिकॉर्ड पर लेने की मांग की गई। अब अगली सुनवाई एक दिसंबर को होगी।   
 
विज्ञापन
Gyanvapi Case - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ज्ञानवापी स्थित स्वयंभू आदि विश्वेश्वर के मूल वाद संख्या 610/1991 में वाद-मित्र विजय शंकर रस्तोगी की नियुक्ति को लेकर दाखिल पुनरीक्षण याचिका पर बृहस्पतिवार को विशेष न्यायाधीश भ्रष्टाचार निवारण (प्रथम) सुधाकर राय की अदालत में सुनवाई हुई। इस दौरान आवेदिका अनुष्का तिवारी की ओर से अधिवक्ता ने प्रार्थना पत्र देकर न्यायिक और सरकारी अभिलेखों को रिकॉर्ड पर लेने की मांग की। अगली सुनवाई एक दिसंबर को होगी।

विज्ञापन


प्रार्थना पत्र में वर्ष 2019 से 10 अगस्त 2026 तक विजय शंकर रस्तोगी को उपलब्ध कराई गई सशस्त्र सुरक्षा से संबंधित मूल सरकारी दस्तावेज तलब करने का अनुरोध किया गया है। इसमें सुरक्षा देने, जारी रखने और नवीनीकरण से जुड़े आवेदन, पुलिस रिपोर्ट, आदेश और पत्राचार शामिल हैं। 

आवेदिका ने वाद-मित्र की नियुक्ति के आधार पर भी सवाल उठाए हैं। इसके लिए दिवंगत हरिहर पांडेय के 11 अगस्त 2023 के प्रार्थना पत्र का हवाला दिया गया है। आवेदिका ने 12 मई 2026 को विजय शंकर रस्तोगी की ओर से शासन के गृह विभाग को लिखे पत्र की फोटोकॉपी भी दाखिल की। 
विज्ञापन


स्पष्ट किया कि इस फोटोकॉपी को निर्णायक प्रमाण के रूप में प्रस्तुत नहीं कर रही बल्कि मूल सरकारी अभिलेखों से पुष्टि कराने का अनुरोध है। सुनवाई के दौरान अंजुमन इंतेजामिया मसाजिद कमेटी ने प्रार्थना पत्र की प्रति प्राप्त की। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें