फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़ः निर्दोष को जेल भेजने पर पुलिस की हुई खूब किरकिरी, एसपी ने ऐसे संभाला मामला

Wed, 14 Nov 2018 04:34 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
UP Police
विज्ञापन
आजमगढ़ के अहरौला थाने की पुलिस ने रविवार को पशु तस्करी के आरोप में एक निर्दोष दुकानदार को जेल भेज दिया। मंगलवार को एसपी ग्रामीण ने जांच पड़ताल की तब हकीकत का पता चला। एसपी ग्रामीण ने एसओ अहरौला को निर्देश दिया कि मो. मकसूद के विरुद्ध दर्ज मुकदमे को समाप्त कराकर उसे जल्द ही जेल से रिहा कराया जाए।
विज्ञापन


अहरौला थाने के शाहपुर बाजार निवासी दुकानदार मो. मकसूद का रविवार को अहरौला थाने की पुलिस ने पशु तस्करी के आरोप में चालान कर दिया था। सोमवार को मो. मकसूद के गिरफ्तारी की सूचना पर बाजार के लोग नाराज हो गए। मो. मकसूद को निर्दोष बताते हुए पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

साथ ही मंगलवार को इसकी शिकायत एसपी और डीआईजी से करने की चेतावनी दी। मामला सुर्खियों में आने पर एसपी रविशंकर छवि ने एसपी ग्रामीण नरेंद्र प्रताप सिंह को जांच सौंपते हुए रिपोर्ट मांगी। मंगलवार को एसपी ग्रामीण ने अहरौला थाने पहुंचकर गहनता से जांच पड़ताल की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रिहा कराने के लिए कोर्ट में भेजी जाएगी रिपोर्ट

Demo pic - फोटो : amar ujala
जांच में पता चला कि मो. मकसूद निर्दोष है। पुलिस ने उसे गलत फहमी में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। एसपी ग्रामीण के मुताबिक अहरौला बाजार निवासी एक व्यक्ति की गोशाला है। इसमें एक सांड़ घायल हो गया था। घायल सांड़ को गोशाला में पहुंचाने के लिए मो. मकसूद अपनी मैजिक पर उसे लाद रहा था। हालांकि सांड़ गाड़ी में नहीं बैठा।

यह घटनाक्रम चल रहा था। तभी निरीक्षण पर निकले एक सिपाही ने उसे देख लिया और मो. मकसूद को गिरफ्तार कर पशु तस्करी के आरोप में चालान कर दिया। एसपी ग्रामीण ने बताया कि मो. मकसूद के विरुद्ध दर्ज रिपोर्ट को समाप्त कर उसे रिहा कराने के लिए कोर्ट में रिपोर्ट भेजी जाएगी।   
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें