फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: क्वींस कॉलेज...दस दिन में 800 से ज्यादा छात्रों ने लिए प्रवेश, दाखिले के लिए होड़; जानें खास

Sat, 11 Apr 2026 06:01 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: विद्यालय की लोकप्रियता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि 9वीं और 11वीं कक्षाओं में प्रवेश के लिए 700 से अधिक छात्रों ने रुचि दिखाई है, जबकि कक्षा 6, 7 और 8 के लिए अब तक करीब 300 आवेदन फॉर्म जमा हो चुके हैं।
विज्ञापन
राजकीय क्वींस इंटर कॉलेज वाराणसी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Queens College Varanasi: पीएम श्री राजकीय क्वींस इंटर कॉलेज ने इस बार प्रवेश के मामले में नया रिकॉर्ड कायम किया है। बीते 10 दिनों में यहां 850 से अधिक छात्रों ने दाखिला लिया है। खास बात यह है कि सरकारी विद्यालय होने के बावजूद यहां प्रवेश के लिए उत्तर प्रदेश ही नहीं, बल्कि मध्य प्रदेश, राजस्थान, झारखंड और बिहार जैसे राज्यों से भी छात्र पहुंच रहे हैं।

विज्ञापन


शनिवार को कक्षा 9 और 11 के लिए आयोजित प्रवेश परीक्षा में बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया। बढ़ती मांग को देखते हुए अब कॉलेज प्रशासन “नो एडमिशन” का बोर्ड लगाने की तैयारी कर रहा है। 

क्वींस इंटर कॉलेज न सिर्फ बनारस, बल्कि देश के सबसे पुराने राजकीय विद्यालयों में से एक माना जाता है। अपने समृद्ध इतिहास, अनुशासन और आधुनिक शिक्षा व्यवस्था के चलते यह स्कूल छात्रों और अभिभावकों की पहली पसंद बनता जा रहा है। यहां की हाईटेक सुविधाएं, बेहतर शिक्षण पद्धति और अनुभवी शिक्षकों की टीम इसे अन्य सरकारी स्कूलों से अलग पहचान दिला रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे राज्यों से आ रहे छात्र

प्रधानाचार्य सुमीत कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि जहां एक ओर अन्य सरकारी स्कूलों में नामांकन घट रहा है, वहीं क्वींस कॉलेज में छात्रों की संख्या लगातार बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि छात्र और अभिभावक स्वयं यहां पहुंचकर प्रवेश प्रक्रिया में भाग ले रहे हैं, जो विद्यालय की बढ़ती साख का प्रमाण है।

उन्होंने यह भी बताया कि हाल ही में मध्य प्रदेश से कई छात्र एक साथ फॉर्म लेने पहुंचे, जबकि राजस्थान से भी एक छात्र ने साहित्य में रुचि के चलते यहां प्रवेश लिया है। कॉलेज की इस उपलब्धि से न केवल वाराणसी, बल्कि प्रदेश के शिक्षा क्षेत्र में भी सकारात्मक संदेश गया है कि सरकारी विद्यालय भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का बेहतर विकल्प बन सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें