फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्वोत्तर रेलवे के मंडुवाडीह व छपरा कोचिंग डिपो में 32 कोच का क्वारंटाइन वार्ड तैयार

Thu, 02 Apr 2020 11:15 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
आइसोलेशन के लिए ट्रेन की बोगियों को तैयार किया जा रहा - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

कोरोना से बचाव को लेकर पूर्वोत्तर रेलवे के मंडुवाडीह व छपरा कोचिंग डिपो में 32 कोच का क्वारंटीन वार्ड तैयार कर लिया गया है। इसमें 24 घंटे बिजली और पानी की सुविधाएं मिलेंगी। मंडुवाडीह कोचिंग डिपो में पहला ऐसा कोच तैयार किया गया है जिसमें 8 आईसोलेशन केबिन और एक चिकित्सक केबिन, एक स्टोर रूम, 3 टॉयलेट व वाश बेसिन हैं।

विज्ञापन


इस कोच में प्रत्येक बेड के साथ वाटर बॉटल होल्डर, ऑक्सीजन गैस होल्डर, ड्रिप स्टैंड एवं डस्टबिन होगा, जबकि पहले से लगी टेबलों का प्रयोग वेंटिलेटर, ईसीजी मॉनिटर, प्लस एवं बीपी मॉनिटरों के लिए किया जाएगा। इसके साथ ही कोच के सभी खिड़कियों पर मच्छरों से बचने के लिए जाली (नेट) लगाया गया है, जो मक्खियों और मच्छरों से मरीजों को सुरक्षित रखेगा। डीआरएम वीके पंजियार ने बताया कि कोरोना के संक्रमण से बचाव को लेकर रेलवे हर स्तर पर अपनी तैयारियों को पूरा कर रहा है।

रेलवे महिला कल्याण संगठन ने वितरित किया राशन

लॉकडाउन के दौरान पूर्वोत्तर रेलवे मंडल महिला कल्याण संगठन की अध्यक्षा मनीषा पंजियार के नेतृत्व में मंडुवाडीह स्थित मलिन बस्ती सहित आसपास 140 गरीब, बेसहारा सफाई कर्मचारियों एवं निविदा मजदूरों को नि:शुल्क राशन का वितरित किया गया। उन्होंने बताया कि संगठन द्वारा लॉकडाउन समाप्त होने तक मदद जारी रहेगी। मंडल सुरक्षा आयुक्त ऋषि पांडेय के निर्देशन एवं प्रभारी निरीक्षक रेलवे सुरक्षा बल मंडुवाडीह के नेतृत्व में असहायों को भोजन का पैकेट वितरित किया गया।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें