बीएचयू में 12 विषयों के अध्ययन-अध्यापन और शोध के स्तर की रैंकिंग की गई है। इसमें 201-250 के बीच फार्मेसी और फार्मोकोलॉजी, 251 से 300 के बीच में एग्रीकल्चर एंड फॉरेस्ट्री, 301-500 रेंज में बायोलॉजिकल साइंस, 351-400 रेंज में एनवार्यनमेंटल साइंस, 401-550 में मटेरियल साइंस विषय है। नेचुरल साइंस, केमेस्ट्री, मेडिसीन और फिजिक्स की रैंकिंग 451-500 के बीच, लाइफ साइंस एंड मेडिसीन और इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी की रैंक 501-550 के बीच, वहीं कंप्यूटर साइंस एंड इन्फॉर्मेशन सिस्टम का रैंक रेंज 701-750 के बीच में रहा।
आईआईटी बीएचयू विषयवार रैंकिंग 401-550 के रेंज में है। संस्थान के कुल आठ विषयों पर रैंकिंग जारी की गई है। क्यूएस सस्टनेबल रैंकिंग 784 है। दक्षिण एशियन यूनिवर्सिटी की कटेगरी में आईआईटी बीएचयू का 61 वां स्थान है। पिछले साल के मुकाबले तीन रैंकिंग की गिरावट आई है।