फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: अजगर को देख मची अफरा-तफरी, खरगोश और मुर्गी को निगल गया

Mon, 06 Jan 2020 06:46 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर
विज्ञापन
अजगर देख मचा गया था हड़कंप। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

गाजीपुर जिले के नंदगंज थाना क्षेत्र के नैसारा गांव में रविवार की देर शाम एक खरगोश और मुर्गी को निगलने के बाद करीब 12 फीट लंबा अजगर रेलवे लाइन के पास पहुंच गया। इसकी जानकारी होते ही लोगों में अफरातफरी मच गई। काफी मशक्कत के बाद लोगों ने अजगर को पकड़ा और बाद में वन विभाग को सौंप दिया।

विज्ञापन


क्षेत्र के नैसारा गांव में रविवार की शाम करीब पांच बजे कहीं से अजगर पहुंच गया। एक खरगोश को निगलने के बाद मुर्गी पर हमला किया। आवाज सुनकर सुनील यादव घर से बाहर निकला तो देखा कि अजगर ने मुर्गी को दबोच रखा है, यह देखते ही वह शोर मचाने लगा।

आवाज सुनकर अन्य लोग भी लाठी-डंडा लेकर मौके पर पहुंच गए, लेकिन तब तक अजगर मुर्गी को निगल गया था। जैसे ही ग्रामीण अजगर की तरफ बढ़े, अजगर भागकर झाड़ी में चला गया। लोग ने डायल-112 पुलिस और वन विभाग को सूचना देने के बाद अजगर को पकड़ने में जुट गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

काफी मशक्कत के बाद अजगर को रस्सी से बांध दिया। बाद में वहां पहुंचे वन कर्मियों ने अजगर को कब्जे में लिया। वन दरोगा महेंद्र और माली रामाशीष ने बताया कि अजगर को सारनाथ वन्य जीव विहार में भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें