वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल पूर्वांचल विश्वविद्यालय के सत्र 2019-20 की मुख्य परीक्षाएं 25 फरवरी से शुरू होंगी। स्नातक की परीक्षाएं 25 फरवरी और स्नातकोत्तर की 16 मार्च से कराई जाएंगी। सभी परीक्षाएं दो पालियों में सुबह 7.30 से 10.30 तक दो बजे से पांच बजे तक होगी। सोमवार को परीक्षा संचालन समिति की बैठक में इस पर मुहर लगा दी गई।
विज्ञापन
विश्वविद्यालय की परीक्षा संचालन समिति ने तय किया कि परीक्षाएं समय से कराई जाएंगी, ताकि रिजल्ट भी समय से जारी किया जा सके। स्नातक की परीक्षाएं 25 फरवरी से 30 अप्रैल तक और स्नातकोत्तर की 16 मार्च से 16 अप्रैल तक चलेंगी। कॉलेजों को निर्देश जारी कर दिया गया कि वे परीक्षा संबंधी तैयारी पूरा कर लें।
अगली बैठक में परीक्षा केंद्रों की सूची भी फाइनल कर दी जा जाएगी। परीक्षा संचालन समिति ने परीक्षा विभाग से पूर्व में परीक्षा के लिए बनाए केंद्रों की सूची मांगी है। मानक पूरा करने वाले कालेजों को ही परीक्षा केंद्र बनाया जाएगा।
बैठक में डॉ. वीरेंद्र विक्रम यादव, डॉ. मसूद अख्तर, डॉ. मुनीब शर्मा, शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ. विजय कुमार सिंह, महामंत्री डॉ. राहुल सिंह, परीक्षा नियंत्रक व्यास नारायण सिंह, उत्तम चौबे आदि मौजूद रहे।