कड़ाके की ठंड से रविवार को जौनपुर और मऊ में दो लोगों की जान चली गई। हालांकि दिन में धूप निकलने से कुछ राहत रही। सोनभद्र का चुर्क इलाका सबसे ठंडा रहा यहां न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विज्ञानी एसएन पांडेय ने बताया कि अगले कुछ दिनों तक धूप निकलेगी।
जनवरी के पहले सप्ताह में ठंड के और बढ़ने के आसार हैं। कोहरे के साथ ही गलन भी बढ़ेगी। रविवार को जौनपुर में सुल्तानपुर गौर निवासी किसान की ओमप्रकाश मौर्य (58) और मऊ के कोपागंज क्षेत्र के दोस्तपुरा निवासी मुन्नू हलवाई (55) की ठंड लगने से मौत हुई है।
तापमान का विवरण
जिला तापमान
सोनभद्र 20-03
बलिया 19-07
गाजीपुर 21-06
आजमगढ़ 19-06
वाराणसी 18.6-08
भदोही 20.6-7.7
मऊ 18-08
जौनपुर 19-07
मिर्जापुर 21-09
चंदौली 19-08