फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजीपुर : साड़ी व्यवसायी को बदमाशों ने मारी गोली, विरोध करने पर पत्नी को भी पीटकर किया घायल

Fri, 02 Aug 2019 06:08 PM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
मौके पर जांच पड़ताल करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में साड़ी व्यवसायी को बदमाशों ने गोली मार दी। वहीं, व्यवसायी की पत्नी को मारपीट कर घायल कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन


सैदपुर कोतवाली क्षेत्र के पाठक की चकिया हसनपुर निवासी सुशील गुप्ता (42) की गाजीपुर-वाराणसी मार्ग पर स्थित सैदपुर बाजार में यूनियन बैंक की शाखा के बगल में साड़ी की दुकान है। रोज की तरह गुरुवार की देर शाम भी सुशील दुकान बंदकर यूनियन बैंक के ऊपरी मंजिल पर अपने किराए के मकान में गया।

वहां खाना खाने के बाद पत्नी और बच्चों के साथ सो रहा था। करीब तीन बजे भोर में चैनल गेट का ताला तोड़कर हेलमेट पहने दो सशस्त्र बदमाश ऊपरी मंजिल के कमरे में दाखिल हुए। उनके आते ही सुशील की पत्नी रेशमा की नींद खुल गई। अभी वह कुछ सगमझ पाती बदमाशों ने उसके सिर पर किसी नुकिले वस्तु से प्रहार कर दिए।
विज्ञापन


उसके घायल होते ही पति सुशील भी जग गया और बदमाशों से भिड़ गया। इस पर बदमाशों ने उसे गोली मार दी और वहां से फरार हो गए। इसके बाद पत्नी ने तत्काल घटना की जानकारी 100 नंबर पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस घायल व्यवसायी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना से पुलिस महकमे में हड़कंप मची हुई है।

विज्ञापन

उधर कारोबारी की हत्या की खबर मिलते ही मौके पर पहुंचे आईजी विजय सिंह मीणा और पुलिस अधीक्षक डा. अरविंद चतुर्वेदी मौके पर पहुंचे। घटना के संबंध में मृतक की पत्नी से बातचीत करने के साथ ही आस-पास के लोगों से घटना की जानकारी ली।

आईजी ने पुलिस अधिकारियों को तत्काल हत्याकांड का खुलासा करने का निर्देश दिया। घटना स्थल पर पहुंची फोरेसिंक टीम ने भी जांच-पड़ताल की। मृतक की पत्नी की माने तो गोली मारने वाले दो व्यक्ति थे। दोनों हेलमेट पहने हुए थे। पत्नी ने दो अज्ञात बदमाशों के खिलाफ तहरीर दी है।

इस बारे में पुलिस अधीक्षक डा. अरविंद चतुर्वेदी ने बताया यूनियन बैंक के ऊपरी मंजिल में किराए के मकान में रह रहे कपड़ा व्यवसायी सुशील गुप्ता परिवार के साथ रहते थे। शुक्रवार की भोर में दो अज्ञात बदमाश कमरे में पहुंचे और सुशील की पत्नी को पहले पीटकर घायल कर दिया इसके बाद सुशील को गोली मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई।

सुशील की हत्या क्यों की गई, यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। विभिन्न बिंदुओं पर छानबीन की जा रही है। जल्द ही मामले का पर्दाफाश कर दिया जाएगा। मृतक की पत्नी की तहरीर पर दो अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें