फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे के सेवन से विकास की दौड़ में पीछे हैं पंजाब के युवा : कुलपति

विज्ञापन
विज्ञापन
काशी विद्यापीठ समाजशास्त्र विभाग और मद्य निषेध विभाग की ओर से हुई संगोष्ठी में वक्ताओं ने नशा मुक्त युवा विषय पर अपनी बात रखी। कुलपति प्रो. आनंद कुमार त्यागी ने कहा कि भारत के समृद्ध पंजाब राज्य के युवा नशे के सेवन की वजह से जीवन और विकास में पिछड़ गए हैं। इस पर गंभीरता से सोचने की जरूरत है।
विज्ञापन

नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान के तहत कार्यक्रम में कुलपति ने कहा कि आईआईटी कानपुर के छात्र जीवन से लेकर पंजाब में अपने सेवाकाल के दौरान वास्तविक अनुभवों को छात्र-छात्राओं से साझा किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में पंजाब भारत में नशे के दुष्परिणामों से संघर्ष करता हुआ एक पिछड़ा राज्य है। जिला आबकारी अधिकारी कमल कुमार शुक्ला ने कहा कि युवाओं को नशे से दूर रहकर जीवन निर्माण और राष्ट्र निर्माण में सहयोग के लिए आगे आने का आह्वान किया। इस दौरान कुलपति ने विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया। इसमें भाषण प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार शिवानी धनकड़, द्वितीय पुरस्कार शिवांशी पाठक, तृतीय पुरस्कार रोशन कुमार प्रजापति और सांत्वना पुरस्कार दीक्षा सिंह को मिला।
निबंध प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार खुशी मिश्र, द्वितीय पुरस्कार अरिहंत सिंह, तृतीय पुरस्कार नैंसी खरवार, सांत्वना पुरस्कार ममता को दिया गया। पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में सागर कल्याण प्रथम, वसीम अली द्वितीय, अंशिका राजपूत तृतीय और सांत्वना पुरस्कार अक्षय मौर्य को दिया गया। अतिथियों का स्वागत कार्यक्रम संयोजिका प्रो. अमिता सिंह ने किया। इस दौरान क्षेत्रीय मद्य निषेध अधिकारी, गोरखपुर एवं वाराणसी डॉ. अंकुर पांडेय, कृष्ण कुमार मिश्र, डॉ. कृष्ण मोहन द्विवेदी, डॉ. राहुल गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें