पुरुष वर्ग में कांस्य पदक जीतने वाली पंजाब की टीम के खिलाड़ी और प्रशिक्षक।
- फोटो : अमर उजाला
राजस्थान की शानदार जीत
महिला वर्ग के हार्डलाइन मुकाबले में राजस्थान की टीम ने अपने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए हरियाणा को 3-1 से पराजित कर टूर्नामेंट में तीसरा स्थान हासिल किया। पूरे मैच के दौरान राजस्थान की खिलाड़ियों ने आक्रामक खेल दिखाया और हरियाणा को वापसी का कोई बड़ा मौका नहीं दिया।
राजस्थान ने मैच की शुरुआत से ही दबाव बनाए रखा। शुरुआती दो सेटों में राजस्थान ने हरियाणा को एकतरफा अंदाज में 25-14 और 25-12 से शिकस्त दी। हालांकि, तीसरे सेट में हरियाणा ने वापसी की कोशिश की और 20-25 से सेट अपने नाम किया, लेकिन चौथे सेट में राजस्थान ने फिर से लय पकड़ी और 25-14 से सेट जीतकर मैच अपने नाम कर लिया।
राजस्थान टीम की गुंजन रानी मुख्य सूत्रधार रहीं, उनके सटीक पास और तालमेल ने हरियाणा के डिफेंस को पस्त कर दिया। आयुषी भंडारी और रितु बिजारणिया ने नेट पर दीवार की तरह काम किया और स्मैश के जरिए अंक बटोरे। राजानी ने सर्विस और डिफेंस में बेहतरीन संतुलन दिखाया।
कविता देवी और पूजा खेल के महत्वपूर्ण मोड़ पर अंक दिलाकर टीम को मजबूती दी। प्रीति मिश्रा डिफेंस की कमान संभालते हुए हरियाणा के कड़े प्रहारों को बखूबी रोका। हरियाणा की ओर से पूजा संघर्ष की कमान संभाली और टीम के लिए सबसे सक्रिय नजर आईं। अल्पना और तमन्ना ने तीसरे सेट में शानदार खेल दिखाकर टीम की उम्मीदें जगाई थीं।