राष्ट्रमंडल खेलों में गोल्ड मेडल जीतने वाली महिला वेटलिफ्टर पूनम यादव ओलंपिक खेलने के बाद विवाह करेंगी। वह मिर्जापुर के रहने वाले डिस्कस थ्रोअर धर्मराज यादव के साथ परिणय सूत्र में बधेंगी। आगे की स्लाइड्स में देखें...
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
punam yadav
- फोटो : अमर उजाला
वाराणसी के दादूपुर गांव की रहने वाली पूनम यादव रेलवे में टीटीई के पद पर तैनात है। जबकि मिर्जापुर के मवैया निवासी उसके होने वाले पति धर्मराज यादव थल सेना में जाट रेजीमेंट में मेजर हैं। धर्मराज भी डिस्कस थ्रोअर के खिलाड़ी हैं।
विज्ञापन
3 of 5
punam yadav
- फोटो : अमर उजाला
धर्मराज विभिन्न राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय मुकाबलों में वह अब तक नौ स्वर्ण पदक, 11 रजत तथा पांच कांस्य पदक जीत चुके हैं। इसके अलावा सर्विसेज में 56.53 मीटर में सात बार गोल्ड जीतकर रिकार्ड बना चुके हैं। पूनम यादव व धर्मराज यादव पहला लक्ष्य ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतने पर है। इसकी तैयारी में वह दोनों जुटे हैं।
4 of 5
poonam yadav
- फोटो : अमर उजाला
धर्मराज छह भाई एक बहन में सबसे छोटे हैं। उनके पिता बलदेव यादव दूध का कारोबार करते हैं जबकि माता भूवरी देवी गृहिणी हैं। धर्मराज और पूनम की मुलाकात खेल के दौरान हुई थी। इसी दौरान दोनों ने परिणय सूत्र में बंधने का निर्णय ले लिया। करीब तीन साल पहले ही दोनों की शादी तय हो गई।
छह अप्रैल को पूनम के आस्ट्रेलिया में गोल्ड मेडल जीतने की खबर लगते ही धर्मराज के परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई। सभी ने फोन पर बधाई दी। इसके साथ ही धर्मराज के परिवार के लोगों ने गांव में मिठाई बांटकर खुशी मनाई। परिवार की मानें तो दोनों ओलंपिक के बाद परिणय सूत्र में बधेंगे।