फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलरामगंज में पेट्रोल पंप पर हंगामा, मिलावट का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
दानगंज। बलरामगंज स्थित पेट्रोल पंप पर पेट्रोल में पानी मिलाकर देने का आरोप लगाकर सोमवार की देर शाम उपभोक्ताओं ने हंगामा शुरू कर दिया। मौके पर पहुंचे चौकी इंचार्ज दानगंज ने अधिकारियों को मामले की जानकारी दी। डीएसओ ने मौके पर जाकर पेट्रोल में मिलावट की जांच की।
विज्ञापन

आजमगढ़ से दानगंज होते हुए वाराणसी जाने वाले मार्ग पर स्थित इस पेट्रोल पंप में हंगामा कर रहे लोगों का आरोप था कि ईंधन भराने के बाद एक से दो किलोमीटर दूर जाने पर बाइक बंद हो जा रही है। देखते ही देखते मौके पर भीड़ इकट्ठा हो गई और पेट्रोल पंप के कर्मचारी भाग निकले। एसडीएम सदर प्रमोद पांडेय ने बताया कि डीएसओ को भेजकर पेट्रोल पंप की जांच कराई जा रही है। यदि पानी मिलाने की शिकायत की पुष्टि हुई तो पेट्रोल पंप प्रबंधन पर कार्रवाई की जाएगी। सप्लाई इंस्पेक्टर श्याम मोहन ने बताया कि पेट्रोल पंप को देर रात सीज कर दिया है। मंगलवार को इसकी जांच शुरू कर दी जाएगी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें