सीएचसी चोलापुर में पब्लिक हेल्थ यूनिट बनकर तैयार है। इसको जल्द शुरू कराने की तैयारी चल रही है। इसके बाद ग्रामीणों को जांच करवाने में सहूलियत होगी। रविवार को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की निदेशक डॉ. पिंकी जोवल ने सीएचसी के निरीक्षण के दौरान इसे चालू कराने को कहा। साथ ही आरोग्य मेले का निरीक्षण कर मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी ली।
वाराणसी दौरे पर आयीं मिशन निदेशक ने सीएचसी में नवनिर्मित पब्लिक हेल्थ यूनिट के भवन को हैंडोवर कराकर जल्द इसे चालू कराने को कहा। साथ ही कहा कि सीएचसी की सभी सेवाओं को और बेहतर बनाएं। इससे पहले उन्होंने दीनदयाल अस्पताल का निरीक्षण कर मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं की हकीकत जानी। अस्पताल को कायाकल्प अवार्ड, इको फ्रेंडली अवार्ड सहित अन्य अवार्ड मिलने पर पूरी टीम को बधाई दी। निदेशक सभी वार्ड, किचन, ट्राॅमा सेंटर, सीटी स्कैन सेंटर में स्वास्थ्यकर्मियों को सजगता से मरीजों की सेवा करने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान अपर निदेशक (स्वास्थ्य) डॉ मंजुला सिंह, एसीएमओ डॉ. एसएस कनौजिया, कार्यवाहक सीएमएस डॉ. आर एन सिंह, चिकित्सा अधीक्षक डॉ प्रेम प्रकाश के साथ ही अन्य लोग मौजूद रहे।