फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News : नहीं रहे आंदोलनकारी छेदी बाबा, मोहनसराय ट्रांसपोर्ट नगर के विरोध के थे मुख्य याचिकाकर्ता

Fri, 22 Nov 2024 03:27 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

दिल का दाैड़ा पड़ने से कृष्ण प्रसाद पटेल उर्फ छेदी बाबा का निधन हुआ है। उनके निधन से पूरे गांव में शाेक का माहाैल है। 
विज्ञापन
कृष्ण प्रसाद पटेल उर्फ छेदी बाबा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मोहनसराय ट्रांसपोर्ट नगर का विरोध कर रहे मुख्य याचिकाकर्ता व आंदोलनकारी कृष्ण प्रसाद पटेल उर्फ छेदी बाबा (60) का दिल का दौरा पड़ने से शुक्रवार को सुबह पांच बजे निधन हो गया। ट्रांसपोर्ट नगर अंदोलन के प्रमुख छेदी पटेल के निधन से किसानों में शोक की लहर दौर गई।

विज्ञापन


गांववासियों सहित तमाम लोगों ने किसान आंदोलन के अपने निडर नेतृत्वकर्ता को अश्रुपूर्ण अंतिम विदाई दी। इस दौरान सपा जिलाध्यक्ष सुजीत यादव लक्कड़, कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश्वर पटेल, रोहनिया के पूर्व विधायक महेंद्र पटेल मोहनसराय ट्रांसपोर्ट नगर किसान संघर्ष समिति के संरक्षक विनय शंकर राय 'मुन्ना' ने श्रद्धांजलि अर्पित किया।

विज्ञापन


किसान अंदोलन की बड़ी क्षति हुई है। 16 मई 2023 ट्रांसपोर्ट नगर जमीन कब्जा हेतु हुए लाठीचार्ज में कृष्ण प्रसाद पटेल किसान आंदोलन का नेतृत्व करते हुए पुलिस द्वारा लाठीचार्ज में घायल होने होने बावजूद राजातालाब तहसील पर धरना शुरू कर दिए थे।
विज्ञापन


दर्जनों बार किसान आंदोलन में जेल गए और ट्रांसपोर्ट नगर मुकदमें का सुप्रीम कोर्ट, हाईकोर्ट में मुख्य याचिकाकर्ता थे। साथ ही लाठीचार्ज में दोषी प्रशासन के अधिकारियों के खिलाफ सीजेएम न्यायालय वाराणसी में चल रहे मुकदमें के भी मुख्य याचिकाकर्ता थे। कृष्ण प्रसाद पटेल अपने पीछे तीन बेटों और दो बेटियों का भरापूरा परिवार छोड़ गए हैं। बड़े पुत्र विजय नारायण वर्मा ने हरिश्चंद्र घाट पर मुखाग्नि दी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें