फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खराब खाने के विरोध में सड़क पर उतरीं आईआईटी की छात्राएं

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। आईआईटी बीएचयू के न्यू गर्ल्स हॉस्टल में सोमवार की रात 11 बजे खराब खाना मिलने के विरोध में छात्राएं भड़क गईं और पहले हॉस्टल के बाहर निकलकर नारेबाजी की। करीब आधे घंटे बाद निदेशक के आवास पर पहुंचकर धरने पर बैठ गईं। मेस में खाने की गुणवत्ता ठीक न होने का आरोप लगाते हुए छात्राओं ने प्रदर्शन किया। करीब 12.30 बजे निदेशक प्रो. प्रमोद कुमार जैन ने मंगलवार तक समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया। जिसके बाद छात्राएं हॉस्टल लौटीं।
विज्ञापन

आईआईटी बीएचयू के निदेशक आवास के बाहर धरना दे रही छात्राओं का कहना था कि अभी जुलाई महीने में ही हॉस्टल का आवंटन किया गया। यहां पानी, बिजली की समस्या के साथ ही मेस के खाने में भी काफी गड़बड़ियां हैं। खराब भोजन के कारण आए दिन छात्राओं की तबीयत खराब हो रही है। इसको लेकर कई बार शिकायत की गई लेकिन किसी ने कोई ध्यान नहीं दिया। बताया कि पेयजल की आपूर्ति भी ठीक नहीं है और बिजली की समस्या भी बरकरार है। इधर सोमवार को खाना खाने के बाद एक छात्रा की तबीयत खराब हो गईं। इसके बाद छात्राओं का गुस्सा भड़क उठा। निदेशक प्रमोद जैन ने छात्राओं को समझा बुझाकर शांत कराने का प्रयास किया लेकिन वो तुरंत लिखित कार्रवाई की मांग पर अड़ी रहीं। करीब घंटे भर की बातचीत के बाद निदेशक ने मंगलवार तक समस्या दूर कराने का आश्वासन दिया तब हॉस्टल लौट गईं।
छात्राओं की समस्या को लेकर हॉस्टल वार्डेन सहित अन्य अधिकारियों से बातचीत की गई। मेस में खाने की गुणवत्ता के साथ ही बिजली, पानी सहित जो भी समस्या है, उसे मंगलवार को दूर करा लिया जाएगा।-प्रो.प्रमोद कुमार जैन, निदेशक, आईआईटी बीएचयू
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें