जेएनयू की कुलपतिशांतिश्री धुलीपुड़ी ने बीते सोमवार को देवी-देवताओं पर टिप्पणी की थी। टिप्पणी के विरोध में बुधवार को बीएचयू छात्रों ने सिंह द्वार पर प्रदर्शन कर कुलपति का प्रतीकात्मक पुतला दहन किया।
हिंदू देवी-देवताओं पर जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) की कुलपति शांतिश्री धुलीपुड़ी की टिप्पणी के विरोध में बीएचयू छात्रों ने सिंह द्वार पर प्रदर्शन कर कुलपति का प्रतीकात्मक पुतला दहन किया। इस दौरान पुलिस से छात्रों की नोकझोंक भी हुई।
विज्ञापन
छात्रनेता अभिषेक सिंह ने कहा कि हिंदू देवी देवताओं पर जातिगत टिप्पणी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। छात्र नेता शुभम शुभम तिवारी ने विरोध दर्ज करते हुए केंद्र सरकार से कुलपति की बर्खास्तगी का मांग की। इस दौरान सत्यवीर सिंह, कुलदीप तिवारी, अजय प्रताप सिंह, प्रशांत मिश्रा, आनंद मोहन झा, हिमांशु सिंह आदि दर्जनों छात्र मौजूद रहे।
बीएचयू में छात्रों ने चलाया हस्ताक्षर अभियान
गुजरात में दुष्कर्म पीड़िता के दोषियों को जेल से रिहा करने के विरोध में बुधवार को काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) में छात्रों ने हस्ताक्षर अभियान चलाया। इसके साथ ही सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) के नाम पोस्टकार्ड लिखकर दोषियों के रिहाई का फैसला वापस लेने की मांग की। बीएचयू विश्वनाथ मंदिर पर जॉइंट एक्शन कमेटी और दखल संगठन के सदस्यों ने हस्ताक्षार अभियान चलाया।