फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: बीएचयू में छात्र संग दुर्व्यवहार के विरोध में प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
बीएचयू के राजाराम हॉस्टल के मेस में रहने वाले छात्र आदर्श कुमार के साथ प्रॉक्टोरियल बोर्ड द्वारा दुर्व्यवहार का आरोप लगाते हुए बुधवार को छात्रों ने प्रदर्शन किया। आदर्श ने मंगलवार को लंका थाना प्रभारी को तहरीर देकर मेस में कुछ छात्रों द्वारा मारपीट की शिकायत की थी। आज घटना के विरोध में छात्र प्रदर्शन करने पहुंचे।
विज्ञापन

चीफ प्रॉक्टर आफिस के पास प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने आरोप लगाया कि प्रॉक्टोरियल बोर्ड ने जानबूझकर आदर्श को कार्यालय में बिठा लिया। इधर प्रदर्शन की जानकारी मिलते ही चीफ प्रॉक्टर प्रो.संदीप पोखरिया भी सदस्यों के साथ पहुंच गए। उन्होंने छात्रों से बातचीत कर समझाने का प्रयास किया। इस बारे में चीफ प्रॉक्टर प्रो.संदीप पोखरिया ने बताया कि यूजीसी के नये नियम को लेकर 29 जनवरी को एक रैली निकली थी। इसके बाद 3 फरवरी को भी एक रैली निकली थी। विश्वविद्यालय में कोई भी रैली न निकाले जाने को कहा जा चुका था। ऐसा लग रहा है कि तीन फरवरी की शाम को राजाराम हॉस्टल में छात्रों के बीच जो मारपीट हुई थी। उसको जानबूझकर जातिगत मोड़ दिया जा रहा है, वह गलत है। दोनों पक्ष एक ही जाति के हैं। सभी से शांतिमय तरीके से रहने की अपील की गई है। छात्रों से बातचीत कर आपसी सौहार्द के साथ रहने को कहा गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें