फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बनारस के शिया जामा मस्जिदों में डोनाल्ड ट्रंप के विरोध में प्रदर्शन

Fri, 22 Dec 2017 09:23 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
यरुशलम- ट्रंप - फोटो : SOCIAL MEDIA
विज्ञापन
यरूशलम को इजराइल की राजधानी घोषित किए जाने के विरोध में शुक्रवार को वाराणसी के शिया जामा मस्जिदों में अमेरिकी राष्ट्रपति के खिलाफ आवाज बुलंद की गई। जुमे की नमाज के बाद नमाजियों ने ट्रंप के खिलाफ नारेबाजी की। शिया मुसलमानों ने ये फैसला वापस लेने की मांग की।
विज्ञापन


दालमंडी स्थित शिया जामा मस्जिद में मौलाना अमीन हैदर हुसैनी ने तकरीर में कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का ये एकतरफा फैसला हमें मंजूर नहीं। जामा मस्जिद अर्दली बाजार में मौलाना हैदर अब्बास ने कहा कि मुसलमान ही नहीं दुनिया की दूसरी कौमें भी उनके खिलाफ आवाज बुलंद कर रही हैं।

शिया जामा मस्जिद के प्रवक्ता सैयद फरमान हैदर ने कहा कि यूएनए में 21 दिसंबर को हुई वोटिंग में भारत समेत 128 देशों ने ट्रंप और इजराइल के विरोध में वोटिंग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह जामा मस्जिद बजरडीहा में मौलाना जहीन हैदर, रामनगर में मौलाना बदरुल हसन और जामा मस्जिद दुलहीपुर में मौलाना हैदर मेहंदी ने तकरीर की। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें