फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'आदिपुरुष' के खिलाफ प्रदर्शन: भारतीय अवाम पार्टी ने कहा- बॉलीवुड ने किया घोर पाप, यह अक्षम्य अपराध

Thu, 06 Oct 2022 04:41 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

आदिपुरुष फिल्म का टीजर लॉन्च के साथ ही बड़ा हंगामा खड़ा हो गया है। बनारस में गुरुवार को भारतीय अवाम पार्टी ने आदिपुरुष फिल्म के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस फिल्म को लेकर हिंदू धर्म का मजाक उड़ाने के आरोप लग रहे हैं।
विज्ञापन
भारतीय अवाम पार्टी ने फिल्म आदिपुरुष के निर्देशक और कलाकारों का पुतला फूंका - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Adipurush Film: रामायण के किरदारों पर आधारित प्रभास, सैफ अली खान स्टारर फिल्म आदिपुरुष का टीजर लॉन्च के साथ ही बड़ा हंगामा खड़ा हो गया है। इस फिल्म को लेकर हिंदू धर्म का मजाक उड़ाने के आरोप लग रहे हैं। गुरुवार को वाराणसी में भारतीय अवाम पार्टी ने आदिपुरुष फिल्म के खिलाफ प्रदर्शन किया। फिल्म के निर्देशक और कलाकारों का पुतला लमही गेट पर फूंका।

विज्ञापन


पार्टी नेताओं ने आरोप लगाया कि बॉलीवुड ने आदिपुरुष फिल्म बनाकर फिर से अभिव्यक्ति की आजादी और कला के नाम पर हिंदू धर्म को अपमानित करने का काम किया है। देश के सबसे बड़े आराध्य भगवान श्रीराम और हनुमानजी का गलत चित्र पेश कर बॉलीवुड ने घोर पाप और अक्षम्य अपराध किया है।

भारतीय अवाम पार्टी के नेताओं ने मुखालफत मार्च निकाल कर आदिपुरुष फिल्म के निर्देशक, प्रोड्यूसर और कलाकारों को चेतावनी दी कि अगर फिल्म रिलीज हुई तो पार्टी के कार्यकर्त्ता हर स्तर पर विरोध करेंगे। किसी कीमत पर फिल्म चलने नहीं देंगे। भारतीय अवाम पार्टी ने सबसे अपील किया कि सब इस फिल्म का विरोध करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

गौरतलब है कि ओम राउत के निर्देशन में बनी रही फिल्म 'आदिपुरुष' की चारों तरफ आलोचना हो रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें