फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sports News: पांच स्कूलों में स्वीडन के कोच फुटबॉल की बारीकियां सिखाएंगे, प्रस्ताव को लगी मुहर

Mon, 08 Apr 2024 04:53 PM IST
अमन विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

Varanasi News: आधुनिक कोच माध्यमिक स्कूल के विद्यार्थियों को ड्रिबलिंग, टैकलिंग के गुर सिखाने के अलावा डाइट एवं स्टैमिना पर सुझाव देंगे। साथ ही अध्यापकों को भी प्रशिक्षित करेंगे।
विज्ञापन
फुटबाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

काशी के स्कूली बच्चे अब स्वीडन के कोच से फुटबाल की बारीकियां सीखेंगे। शासन ने शहर के 5 माध्यमिक विद्यालयों के लिए एक विदेशी कोच नियुक्त करने का फैसला किया है।

विज्ञापन


जिला ओलंपिक संघ के उपाध्यक्ष डॉ. एके सिंह ने बताया कि भारतीय फुटबाल टीम 1960 से ओलंपिक नहीं खेली है। इस पर विचार करते हुए वाराणसी खेल संघ ने प्रस्ताव बनाकर यूपी सरकार को भेजा था। अब इस पर मुहर लग गई है। 

जिला विद्यालय निरीक्षक अवध किशोर सिंह के अनुसार शहर के पांच स्कूलों में जगतपुर इंटर कॉलेज, महामना इंटर कॉलेज, उदय प्रताप इंटर कॉलेज, कटिंग मेमोरियल इंटर कॉलेज और विकास इंटर कॉलेज शामिल है। आधुनिक कोच माध्यमिक स्कूल के विद्यार्थियों को ड्रिबलिंग, टैकलिंग के गुर सिखाने के अलावा डाइट एवं स्टैमिना पर सुझाव देंगे। साथ ही अध्यापकों को भी प्रशिक्षित करेंगे।
विज्ञापन


खिलाड़ियों का नहीं होगा पलायन
पूर्व अंतरराष्ट्रीय फुटबाल खिलाड़ी नूर आलम ने बताया कि सरकार के इस फैसले से खिलाड़ियों को प्रशिक्षण के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। शुरुआत से ही अच्छे माहौल में फुटबाल सीखने का मौका मिलेगा। काशी सहित पूर्वांचल में प्रतिभा की कमी नहीं है। दशकों पहले बेनियाबाग फुटबाल खिलाड़ियों से जाना जाता था। यहां से आठ से अधिक खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में खेलते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें