एसपी ग्रामीण अमित वर्मा ने बताया कि शूटरों की शिनाख्त कर उन्हें गिरफ्तार करने के लिए क्राइम ब्रांच प्रभारी अश्वनी चतुर्वेदी के नेतृत्व में क्राइम ब्रांच टीम ने घटना की तफ्तीश की। वारदात में राजेंद्र सिंह, आयुष शर्मा उर्फ आशू और देवेंद्र नारायण सिंह उर्फ मुन्ना को गिरफ्तार किया गया है। इनामी बदमाश मनीष सिंह उर्फ सोनू, हेमंत सिंह और रमाशंकर सिंह उर्फ रिंकू की तलाश की जा रही है।