फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: पुलों के निर्माण की प्रगति धीमी, प्रभारी जीएम से जवाब-तलब

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी अंचल में पुलों के निर्माण की प्रगति धीमी है। इस पर प्रदेश सरकार ने नाराजगी जताई है। साथ ही सेतु निगम के प्रभारी जीएम दीपक गोविल स्पष्टीकरण मांगा है। सेतु निगम मुख्यालय के अनुसार,
विज्ञापन

चालू वित्त वर्ष की कार्ययोजना में वाराणसी के तीन बड़े काम शामिल किए गए। इनमें रिंग रोड से कस्तूरबा गांधी विद्यालय होते हुए सारनाथ रेलवे स्टेशन रोड तक चार लेन फ्लाईओवर, अखरी बाईपास-लहरतारा मार्ग पर मंमुवाडीह चौराहे पर दो लेन फ्लाईओवर और वाराणसी में भिखारीपुर तिराहे पर दो लेन फ्लाईओवर का निर्माण शामिल है। इन परियोजनाओं के एस्टीमेट बनने में देरी हुई है, जबकि व्यय वित्त समिति (ईएफसी) से हरी झंडी मिल चुकी है। इस सिलसिले में प्रभारी जीएम दीपक गोविल का कहना है कि प्रगति धीमी नहीं है। पदोन्नति रोकने के लिए साजिश की गई है। इसका जवाब मुख्यालय भेज दिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें