फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंखों में मिर्ची डालकर तड़पाते हैं प्रोफेसर साहब, पत्नी का आरोप

Sat, 23 Nov 2019 06:00 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी
विज्ञापन
fir
विज्ञापन

संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के एक प्रोफेसर पर उनकी पत्नी ने प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए चेतगंज थाने में शुक्रवार को मुकदमा दर्ज कराया। पत्नी ने तहरीर में आरोप लगाया है कि शादी के बाद से प्रोफेसर साहब आंखों में मिर्ची डालकर तड़पाते हैं। 

विज्ञापन


यही नहीं, बच्चियों के सामने बंधक बनाकर डंडे और रॉड से मारते हैं। प्रताड़ना से क्षुब्ध होकर कुलपति से शिकायत करने की बात पर गर्दन पर चाकू रखते हुए जान से मारने की कई बार कोशिश भी कर चुके हैं। पीड़िता ने पुलिस से सुरक्षा प्रदान कराने की गुहार लगाई है। 

चेतगंज इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार ने बताया कि पत्नी की तहरीर पर प्रोफेसर राघवेंद्र दुबे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है। उधर, विश्वविद्यालय आवास परिसर के लोगों की मानें तो पति और पत्नी के बीच मारपीट का मामला कई माह से चला आ रहा है। पूर्व में भी प्रोफेसर के खिलाफ पत्नी उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज करा चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें