फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रो योगेंद्र सिंह बने बोर्ड ऑफ कंट्रोल के सदस्य, यूजीसी ने पटना के अनुग्रह नारायण सिन्हा इंस्टीट्यूट में किया नामित

Tue, 27 Apr 2021 01:07 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
प्रो योगेंद्र सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

वाराणसी के जननायक चन्द्रशेखर विश्वविद्यालय, बलिया के पूर्व कुलपति प्रो. योगेंद्र सिंह को अनुग्रह नारायण सिन्हा इंस्टीट्यूट पटना के बोर्ड ऑफ कंट्रोल का सदस्य नामित किया गया है। प्रो. सिंह महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में इतिहास विभाग के विभागाध्यक्ष हैं।  विश्वविद्यालय अनुदान आयोग, नई दिल्ली  द्वारा उन्हें यह जिम्मेदारी दी गई है।

विज्ञापन


समाज विज्ञान के प्रतिष्ठित शोधकेंद्र अनुग्रह नारायण सिन्हा इंस्टीट्यूट का शिलान्यास वर्ष 1958 में भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद द्वारा किया गया था। वर्ष 1964 में संस्था को ऑटोनॉमस संस्था के रूप में बिहार सरकार एवं आई सी एस एस आर, शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा वित्तपोषण हुआ।

यह संस्था उच्च गुणवत्ता वाले शोधकेन्द्र के रूप में प्रतिष्ठित है। यहां सेमिनार, वर्कशाप, ट्रेनिग एवं प्रकाशन का कार्य सम्पादित होता है। इसका संचालन बिहार सरकार के शिक्षा मंत्रालय द्वारा किया जाता है। प्रो. योगेन्द्र सिंह को नामित किए जाने से महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के शिक्षक, कर्मचारी एवं छात्र सदस्यों ने खुशी जाहिर की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें