अखिल भारतीय संत समाज के मंत्री स्वामी जितेंद्रानंद सरस्वती, स्वामी नरेंद्रानंद सरस्वती, कबीर मूलगादी मठ के महंत विवेक दास, अवधकिशोर दास, रामदास आदि ने कहा कि रामानंदाचार्य महाराज ने अपने जीवन दर्शन से सनातम धर्म को ऊंचाई पर पहुंचाया। उन्होंने प्रयाग में जन्म लिया लेकिन काशी को कर्मभूमि बनाई।
उन्होंने पाखंडवाद का खंडन किया और सबको पूजा का अधिकार दिलाया। मुगल काल में जब सनातन छिन्न-भिन्न हो गया था। तभी रामानंद जी का प्रादुर्भाव हुआ और वह संघर्ष के बाद सनातन के अस्तित्व को बचाया। अध्यक्षता स्वामी रामकमल दास वेदांती महाराज ने की। संचालन महंत बालक दास ने किया। इस दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।
पार्थिव शिवलिंग की पूजा से पूर्ण होती है मनोकामना
वाराणसी। कथा व्यास पं. दिनेश आचार्य ने कहा कि पार्थिव शिवलिंग बनाकर पूजा करने से मनोकामनाएं जल्द पूरी होती हैं। वह शुक्रवार को सोनारपुरा स्थित कालीबाड़ी मंदिर प्रांगण में शिवमहापुराण कथा के पांचवें दिन प्रवचन दे रहे थे। उन्होंने कहा कि भगवान शिव की भक्ति करने वाला राम का भक्त होता है और राम की भक्ति करने वाला ही शिव का भक्त होता है। कथा के अंत में यजमान नरेंद्र कुमार ओझा ने पोथी की आरती कर भक्तों में प्रसाद का वितरण किया। इस दौरान आशुतोष, श्रुति, राजेंद्र द्विवेदी, दिनेश पांडेय आदि थे।