फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैं बस बाबा विश्वनाथ का धन्यवाद करने आई हूं : प्रियंका

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि मैंने भगवान से कुछ नहीं मांगा, उन्होंने तो बिना मांगे सब कुछ दे दिया। मैं बस उनका धन्यवाद करने आई हूं। जनता के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। कांग्रेस हर पीड़ित के साथ मजबूती से खड़ी है। किसी की आवाज दबने नहीं दी जाएगी। उन्होंने कहा कि जनता और देश के लिए मेरा संघर्ष जारी रहेगा।
विज्ञापन

शनिवार को वाराणसी से चुनार किले तक के बीच 26 घंटे का धरना खत्म कर वह कालभैरव और बाबा विश्वनाथ मंदिर में दर्शन के लिए पहुंची थी। कालभैरव मंदिर में दर्शन के बाद वह श्री काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंची। यहां उन्होंने 3:40 से 3:53 बजे तक पूजन किया। मंदिर के बाहर निकलने पर लोगों ने हर-हर महादेव के साथ उनका स्वागत किया। कांग्रेस महासचिव ने हाथ हिलाकर सभी का अभिवादन स्वीकार किया।
बाबा विश्वनाथ दरबार से निकलकर प्रियंका बाबतपुर एयरपोर्ट के लिए रवाना हो गईं। उनके साथ विधानमंडल दल के नेता अजय कुमार लल्लू, मुकुल वासनिक, ललितेश पति त्रिपाठी और पूर्व विधायक अजय राय थे। कालभैरव मंदिर के महंत ने बताया कि पूजा अर्चना कराने के बाद भेंट स्वरूप बाबा कालभैरव का प्रसाद दिया गया। प्रियंका ने मंदिर की परिक्रमा कर बाबा को नमन किया। तकनीकी खराबी के कारण शाम को एक घंटे की देरी से 7:20 प्रियंका का विमान दिल्ली के लिए रवाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें