फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैलेंडर के जरिए घर-घर पहुंचेगा प्रियंका का संघर्ष, 10 लाख कैलेंडर लेकर प्रदेश के हर गांव

Thu, 21 Jan 2021 09:19 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
प्रियंका गांधी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

नए साल पर हर गांव और हर शहर तक महासचिव प्रियंका गांधी द्वारा भेजे गए कैलेंडर कांग्रेस पार्टी पहुंचा रही है। नव वर्ष के कैलेंडर को हर गांव और शहरों के हर वार्ड तक वितरित करने का निर्देश पदाधिकारियों को दिया गया है। हर जिले और शहर कमेटी के लिए उसके आबादी के लिहाज से कैलेंडर दिए जा रहे हैं।

विज्ञापन


कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी ने 10 लाख कैलेंडर यूपी में भेजे हैं। कैलेंडर में प्रियंका गांधी के जनसंपर्कों और संघर्षों की तस्वीरें हैं। 12 पेज के इस कैलेंडर में पहले पेज पर सोनभद्र के उम्भा जनसंहार के बाद अपनी संवेदना व्यक्त करने सोनभद्र पहुंची प्रियंका गांधी की तस्वीर आदिवासी महिलाओं के साथ छपी है।

कैलेंडर में हाथरस में पीडि़ता के मां से गले लगते महासचिव प्रियंका गांधी की तस्वीर छपी है। सीएए और एनआरसी के खिलाफ लगातार सड़कों पर संघर्ष करती रही प्रियंका की एक तस्वीर आजमगढ़ जिले की भी है। जिसमें वे पीडि़त परिवार की एक बच्ची के आंसू पोंछ रही हैं। कैलेंडर में इसके साथ ही अमेठी, रायबरेली, हरियाणा, झारखंड आदि में जनसंपर्कों की तस्वीरें छापी गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें