फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत चुनाव से पहले पूर्वांचल का दौरा कर सकती हैं प्रियंका, कैलेंडर में सोनभद्र से लेकर हाथरस कांड का जिक्र

Sat, 30 Jan 2021 12:54 AM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
प्रियंका गांधी वाड्रा। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

पंचायत चुनाव के जरिए कांग्रेस विधानसभा में अपनी जमीन तलाशने में लगी है। ऐसे में पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी भी चुनाव से पहले पूर्वांचल का दौरा कर सकती हैं। कांग्रेस प्रदेश की न्याय पंचायतों में संगठन सृजन अभियान के जरिए अपनी खोई जमीन को वापस करने की जद्दोजहद में लगी है। पार्टी के वरिष्ठ नेता, कार्यकर्ता हर गांव और हर शहर तक पार्टी के खोए जनाधार को वापस लाने की कवायद में लगे हैं।

विज्ञापन


पंचायत चुनाव में युवाओं पर दांव लगाने की तैयारी है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व विधायक अजय राय ने बताया कि पंचायत चुनाव से पहले राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के पूर्वांचल दौरे की तिथियां अभी निर्धारित नहीं हुई हैं। जिलाध्यक्ष राजेश्वर पटेल का कहना है कि राष्ट्रीय महासचिव के दौरे की तैयारियां तो चल रही हैं लेकिन तिथियों पर अभी निर्णय नहीं हुआ है। नए साल पर कांग्रेस महासचिव व प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी ने प्रदेश में हर गांव व शहर के लिए 10 लाख कैलेंडर भेजे थे। पार्टी पदाधिकारियों को घर-घर तक यह कैलेंडर पहुंचाने के निर्देश दिए गए थे।

सोनभद्र से लेकर हाथरस कांड का है जिक्र

राष्ट्रीय महासचिव द्वारा भेजे गए कैलेंडर में पहले पेज पर सोनभद्र के उंभा की घटना के बाद संवेदना व्यक्त करने सोनभद्र पहुंचीं प्रियंका गांधी की तस्वीर आदिवासी महिलाओं के साथ छपी है। इसके अलावा हाथरस कांड के बाद प्रियंका द्वारा पीड़ित परिवार से मिलने के लिए जाते हुए रास्ते में पुलिस लाठीचार्ज से कार्यकर्ताओं को बचाए जाने की तस्वीर भी इस कैलेंडर में शामिल की गई है। कैलेंडर में अमेठी और रायबरेली के साथ-साथ हरियाणा और झारखंड में प्रियंका द्वारा किए गए जनसंपर्क की तस्वीरें छापी गई हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें